{"_id":"5c2fb4c1bdec2256e90e14f6","slug":"11546630337-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंपिंग सेट में फंस कर किसान के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंपिंग सेट में फंस कर किसान के बेटे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंपिंग सेट में फंस कर किसान के बेटे की मौत
अयोध्या। पटरंगा थाना अंतर्गत गंजकरी मजरे मखदूमपुर गांव में एक फसल की सिंचाई करते समय पंपिंग सेट में फंसकर किसान के बेटे की मौत हो गई। जिसका गांव में ही पंचनामा करके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
पटरंगा थाना के गंजकरी मजरे मखदूमपुर गांव निवासी रामराज यादव का 18 वर्षीय पुत्र सतीश यादव बृहस्पतिवार रात लगभग नौ बजे गेहूं की सिंचाई कर रहा था। इसी बीच किसी कार्यवश पंपिंग सेट के पास गया और उसमें कुछ करने लगा।
इस दौरान उसके गले में लिपटी शॉल पंपिंग सेट के चक्के में फंस गई और पट्टे की चपेट में आकर मौत हो गई। काफी देर बाद जब रामराज वहां पहुंचा तो मामले की जानकारी हुई। ग्राम प्रधान नसीम खां की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पटरंगा थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।