फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हमरी अटरिया पर आजा रे संवरिया...

हमरी अटरिया पर आजा रे संवरिया...

Thu, 01 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
हमरी अटरिया पर आजा रे संवरिया...
हमरी अटरिया पे आजा रे संवरिया...
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि में बेगम अख्तर के नाम पर स्थापित होने वाली संगीत अकादमी के चैरिटी शो में श्रोता झूम उठे। बेगम अख्तर की गाई गजल हमरी अटरिया पे आजा रे सवरियां..... को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की दत्तक पुत्री पद्मश्री सोमा घोष की आवाज में लोगों ने सुना तो मंत्रमुग्ध हो गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विवि के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने बेगम अख्तर के नाम पर बनने वाली संगीत अकादमी की आधारशिला 14 जनवरी को रखे जाने की घोषणा कर दी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व पीट्सबर्ग अमेरिका विवि के प्रो. डॉ. उदयभान ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम की शुरूआत शास्त्रीय संगीत विधा की हस्ती सोमा घोष ने बेगम अख्तर की गजल- दीवाना बनाना है दीवाना बना ले...से की। इसके उपरांत ऐ मोहब्बत तेरे अंजाम पर रोना आया... और हमरी अटरिया पे... गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद मशहूर गायक पामेला जैन ने लग जा गले ... को गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान संगम कला ग्रुप की दिल्ली की ओर से युवी सिंगर, आकाश दूबे, स्वास्तिक भारद्वाज, संजोली पांडे, ज्योति त्रिपाठी, आदर्श आदी समेत अन्य कलाकारों ने विभिन्न गीतों को गया। कार्यक्रम का संचालन विवि की छात्रा शोभा गुप्ता ने किया। आयोजन समिति में विवि के छात्र पुरातन सभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, डॉ. विनोद श्रीवास्तव, जर्नादन पांडेय, सहित अन्य लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed