फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   लेखपालों की हड़ताल से सांसत, 10 हजार आय-जाति व निवास प्रमाण पत्र लटके

लेखपालों की हड़ताल से सांसत, 10 हजार आय-जाति व निवास प्रमाण पत्र लटके

Tue, 17 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
लेखपालों की हड़ताल से सांसत, 10 हजार आय-जाति व निवास प्रमाण पत्र लटके
10 हजार आय-जाति व निवास प्रमाण पत्र लटके
विज्ञापन

फैजाबाद। लेखपालों की हड़ताल के चलते आम लोगों और छात्रों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। सत्यापन रिपोर्ट के अभाव में जले में 10 हजार से ज्यादा प्रमाणपत्र लंबित बताए गए हैं। रिपोर्ट लगाने के लिए ग्राम सचिवों को लगने का प्रयास किया गया लेकिन उनके हाथ खड़ा कर देने से अब नए सिरे से इसकी वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की कोशिश की जा रही है। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के लिए लोग तहसील का चक्कर लगा रहे हैं।
इन दिनों छात्रों का विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश का समय चल रहा है। इसके साथ ही छात्रवृत्ति पाने के लिए आवेदन की तैयारी भी है। इसके साथ ही आम लोगों को भी विभिन्न प्रमाण पत्र की जरूरत है। नियमानुसार सभी ऑनलाइन आवेदन के बाद पखवारे भर के भीतर प्रमाणपत्र मिल जाने चाहिए लेकिन आवेदन पत्र लंबित पड़े है। प्रमाण पत्र के लिए आवेदन के बाद यह तहसील से होते हुए लेखपालों के पास रिपोर्ट लगाने के लिए भेजे जाते हैं, लेकिन लेखपालों के 13 दिन से हड़ताल पर होने के कारण रिपोर्ट नहीं लग पा रही है। इसके कारण लोगों को आय, जाति, निवास के साथ ही अन्य प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक तहसील में कई-कई हजार प्रमाण पत्र लंबित हैं। बताया गया है कि बीकापुर तहसील में तीन हजार तीन से ज्यादा प्रमाण पत्र लंबित हैं। सोहावल में भी आंकड़ा तीन हजार के लगभग बताया जा रहा है। जिले की पांचों तहसीलों में औसतन लंबित प्रमाणपत्रों की संख्या 10 हजार से ऊपर बताई जा रही है। आवेदन पत्रों के लंबित होने की बात एसडीएम मिल्कीपुर, एसडीएम बीकापुर भी स्वीकारते हैं। प्रमाणपत्रों को जारी करने की वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने का प्रयास किया गया लेकिन अब तक इस पर काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम मिल्कीपुर अशोक कुमार का कहना है कि सत्यापन रिपोर्ट के लिए ग्राम सचिवों को लगाने का प्रयास किया गया लेकिन काम की अधिकता से वह अपनी असमर्थता जता रहे हैं। एसडीएम बीकापुर बृजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि प्रमाण पत्रों को जारी किए जाने के मद्देनजर कानून गो को लगाया जा रहा है। आईडीऔर पासवर्ड उन्हें दिया जा रहा है। जल्द ही प्रमाण पत्र जारी होने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed