{"_id":"5b059eaf4f1c1b894c8b6a7e","slug":"11527094959-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता रैंकिंग में अयोध्या को अव्वल बनाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता रैंकिंग में अयोध्या को अव्वल बनाने का लक्ष्य
Updated Wed, 23 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता में अयोध्या को अव्वल बनाने का लक्ष्य
अयोध्या। अहमदाबाद से ट्रेनिंग कर लौटे मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने अयोध्या को स्वच्छता में अव्वल बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसके लिए नगर निगम के हर वार्डों में स्वच्छता प्रोत्साहन समिति का गठन किया जाएगा। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा।
मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि ट्रेनिंग में पता चला कि अहमदाबाद व सूरत जैसे शहरों में लोग शहर को अपना समझते हैं। वहां स्वच्छता के प्रति लोगों में निष्ठा है। बताया कि ट्रेनिंग में उत्तरप्रदेश के 16 मेयर शामिल हुए थे। जिन्हें विभिन्न बारीकियों से अवगत कराया गया। मेयर ने कहा कि हमारा लक्ष्य अयोध्या को स्वच्छ शहरों की रैकिंग में अव्वल बनाने का है। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता प्रोत्साहन समिति का गठन किया जाएगा। जिसमें वार्ड के पार्षद, अनुभवी एवं प्रतिष्ठित लोगों को शामिल किया जाएगा। ये लोग अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करेंगे। इसके साथ-साथ स्कूल, कॉलेजों की सहायता से जागरूकता कार्यक्रम भी किए जाएंगे। इसके लिए गोष्ठियां, सेमिनार व रैली आयोजित कर लोगों को स्वच्छता के लाभ समझाए जाएंगे। कहा कि, कूड़ा निस्तारण की दिशा में भी काम शुरू हो गया है। कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम ने 20 छोटी-बड़ी गाड़ियों को लगाया है, शीघ्र ही संसाधन बढ़ाए जाएंगे, नई व्यवस्थाओं पर विचार चल रहा है।