फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सरयू में लाखों ने लगाई आस्था की डुबकी

सरयू में लाखों ने लगाई आस्था की डुबकी

Sun, 25 Mar 2018 11:47 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
सरयू में लाखों ने लगाई आस्था की डुबकी
सरयू में लाखों ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध चैत्र रामनवमी मेले के मुख्य पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी सरयू में आस्था की डुबकी लगाई। ब्रह्ममुहुर्त से ही दर्शन-पूजन को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। स्नान-दान के बाद श्रद्धालुओं का हुजूम नागेश्वरनाथ की ओर जलाभिषेक को उमड़ पड़ा। जलाभिषेक मेले में स्नान घाट से मंदिरों की चौखट तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। मेले के अंतिम पर्व राम नवमी पर नगरी में देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुआें का जमावड़ा था।
भोर से ही स्नान घाटाें से लेकर प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, क्षीरेश्वरनाथ, श्रीरामजन्मभूमि, कालेराम मंदिर, श्रीराम बल्लभाकुंज, लवकुश मंदिर आदि मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। देर शाम तक प्रमुख मंदिरों में दर्शनार्थियों की कतारें लगी रहीं। सरयू के स्नान घाट पर भी भोर से भारी भीड़ जुटी रही, यह क्रम दोपहर बाद तक चलता रहा। वैदिक मंत्रोच्चार गूंजते रहे। सूर्योदय होते ही घाटों पर उत्सव जैसा माहौल रहा। एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने बताया कि रामनवमी पर 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान व दर्शन-पूजन किया है। मुख्य पर्व के साथ संपन्न हुए चैत्र रामनवमी मेले के बाद श्रद्धालुओं की वापसी भी शुरू हो गई है। दर्शन-पूजन के बाद लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ की अपने घरों की ओर रुख करने लगे हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर वापसी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है।
विज्ञापन


पग-पग पर भारी पड़ी प्रशासनिक अव्यवस्था
अयोध्या। चैत्र रामनवमी मेले में लाखों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं को पग-पग पर प्रशासनिक अव्यवस्थाओं से दो-चार होना पड़ा। स्थिति यह रही कि एक मंदिर में दर्शन के बाद दूसरे मंदिर पहुंचने में तीर्थयात्रियों को दो से ढाई किलोमीटर की दूरी का चक्कर लगाना पड़ा। पुलिस-प्रशासन से सरयू के स्नान से लेकर प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए की गई व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत का सबब बन गई। इसके चलते कई श्रद्धालु एक मंदिर में ही दर्शन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मेला क्षेत्र में प्रतिबंधित रहा यातायात
अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध रामनवमी मेले के मुख्य पर्व श्रीराम जन्मोत्सव के मद्देनजर रामनगरी अभेद्य सुरक्षा घेरे में कैद रही। सरयू के स्नान घाटों से प्रमुख मंदिरों तक सुरक्षा बलों के साथ मजिस्ट्रेट तैनात रहे। पूरे मेला क्षेत्र में यातायात प्रतिबंधित रहा। डीआईजी, एसएसपी, एडीएम सिटी, एसपी सिटी पुलिस फोर्स के साथ मेला क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लेते रहे। कई स्थान पर भीड़ के बढ़ते दबाव पर अफसर स्वयं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निर्देश देते रहे। अयोध्या की परिधि पर पड़ने वाल बैरियरों पर सुरक्षा कर्मी मुस्तैद थे। संवेदनशील स्थलों और प्रमुख मठ-मंदिरों के आसपास अलग से पुलिस पिकेट तैनात की गई थी। विवादित परिसर के आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। रामनवमी मेला सकुशल निपटने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed