फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

Mon, 06 Nov 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
फैजाबाद। पहले चरण के नामांकन के आखिरी दिन भाजपा ने मेयर और 60 पार्षद पदों पर नामांकन को लेकर शहर में शक्ति प्रदर्शन कर ताकत दिखाई।
विज्ञापन


गुलाबबाड़ी से भाजपा के निकले जुलूस का नेतृत्व खुद उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने किया। इसमें सांसद, विधायक समेत संघ और विहिप के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

जुलूस से रीडगंज, चौक, सिविल लाइंस से लेकर रोडवेज तक घंटों जाम लगा रहा। प्रशासन ने जुलूस की वीडियोग्राफी कराने और वाहनों की गिनती कर प्रत्याशी के खर्च में जोड़ने की बात कही है।
विज्ञापन


आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई भी होगी। भाजपा का नामांकन जुलूस दोपहर करीब 12 बजे गुलाबबाड़ी मैदान से निकला। इसमें मेयर प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय समेत सभी 60 वार्डों के प्रत्याशी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य शहर व उससे जुड़े इलाके जाम से हांफते नजर आए। इससे खरीदारी से लेकर अस्पताल व स्कूल आने-जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ी।

भाजपा के जुलूस को तहसील पहुंचने पर भीड़ का दबाव और बढ़ गया। भीड़ नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। रीडगंज, चौक, रिकाबगंज, सिविल लाइन होता हुआ जुलूस करीब 2:30 बजे तहसील कार्यालय पर पहुंचा, जहां मेयर व पार्षद प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

जुलूस का नेतृत्व प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने किया। खुली जीप में उनके साथ मेयर प्रत्याशी, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त, गोसाईगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू आदि मौजूद रहे।

इस दौरान सांसद लल्लू सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, बाबा गोरखनाथ समेत जिला अध्यक्ष अवधेश पांडेय, प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धृ, महंत राम बिलास वेदांती आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


‘राम मंदिर निर्माण हम सबका सपना’
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अयोध्या विवाद पर कहा कि राम मंदिर निर्माण हम सबका सपना हैं। लेकिन ये कोर्ट के निर्णय या आपसी सहमति से पूरा होगा।

आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
भाजपा के नामांकन जुलूस में सैकड़ों की संख्या में दो और चार पहिया वाहन शामिल रहे। चुनाव आयोग द्वारा पूरे जुलूस की वीडियोग्राफी कराई गई है।

सिटी मजिस्ट्रेट छोटेलाल मिश्र ने बताया कि जुलूस की अनुमति ली गई थी। जुलूस की वीडियोग्राफी कराई गई है। इसकी जांच के बाद वाहनों के खर्चे प्रत्याशी के खाते में जोड़े जाएंगे। कहीं आचार संहिता का उल्लंघन पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed