{"_id":"594bf8174f1c1b191d8b45fc","slug":"11498150935-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला नहीं गया फुंका ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला नहीं गया फुंका ट्रांसफार्मर
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदला नहीं गया फुंका ट्रांसफार्मर
बडागांव। सोहावल तहसील क्षेत्र के देवराकोट गांव के पास लगा 100 केवीए का जला ट्रांसफार्मर बदले न जाने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीओ से की है।
ग्रामीण क्षेत्रों में जला ट्रांसफार्मर चौबीस घंटे में बदलने का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। देवाकोट गांव में ट्रांसफार्मर फुंके एक सप्ताह बीतने को है लेकिन विभाग ने जला ट्रांसफार्मर बदलने की जहमत नहीं उठायी। ग्रामीण संजीव सिह, मनोज सिंह, अवनीश तिवारी, गौतम पाण्डेय का आरोप है कि गांव के दक्षिण लगा ट्रांसफार्मर जल गया है जिसकी शिकायत विद्युत विभाग के जेई व एसडीओ से की गई मगर विभाग के जिम्मेदार अफसरों ने ट्रांसफार्मर बदलवाने की जहमत नहीं उठाई। इस संबंध में एसडीओ सोहावल सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि जला ट्रांसफार्मर लाया गया है, गोदाम से रिपेयर ट्रांसफार्मर मिलते ही बदल दिया जाएगा।
ब्यूरो