फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   चुनाव के दौरान मसौधा चीनी मिल ने किया 77 करोड़ भुगतान

चुनाव के दौरान मसौधा चीनी मिल ने किया 77 करोड़ भुगतान

Thu, 11 Apr 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
चुनाव के दौरान मसौधा चीनी मिल ने किया 77 करोड़ भुगतान
अयोध्या। लोकसभा चुनाव के दौरान गन्ना बकाया भुगतान का मुद्दा तेजी से उछलने का असर दिखने लगा है। लंबे समय से गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर दर-दर भटक रहे गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार की ओर से 37 करोड़ का सॉफ्ट लोन व गन्ना आयुक्त के हस्तक्षेप पर 40 करोड़ की सीसीएल मिलने के उपरांत मसौधा चीनी मिल ने करीब 53 हजार किसानों का 77 करोड़ का भुगतान किया गया है। शीघ्र ही संबंधित किसानों के खाते में भुगतान पहुंचने का दावा किया गया है।
विज्ञापन



विगत वर्षों में गन्ना मूल्य भुगतान में अग्रणी रहने वाली मसौधा चीनी मिल इस बार गन्ना मूल्य भुगतान में काफी फिसड्डी साबित हो रही थी। लंबे समय से अपने ही गन्ने का दाम पाने के लिए किसान दर-दर भटकने को विवश थे।
विज्ञापन



चीनी मिल ने इस पेराई सत्र में सर्वाधिक 1.06 करोड़ क्विंटल गन्ना क्रय किया है। 14 दिन पूर्व तक क्रय किए गए गन्ने का कुल 304.39 करोड़ गन्ना मूल्य देय था, जिसके सापेक्ष अब तक चीनी मिल ने 182.42 करोड़ का भुगतान किया था। जिससे किसान तो परेशान था ही, सरकार की भी खूब किरकिरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह ने पत्रकारों से वार्ता कर बताया कि चीनी मूल्य में गिरावट आने पर चीनी मिलों को भुगतान करने में दिक्कत आ रही थी। केंद्र सरकार की ओर से चीनी मिल मसौधा को 37 करोड़ का सॉफ्ट लोन दिया गया है। इसके अलावा गन्ना आयुक्त द्वारा एसबीआई से 40 करोड़ का सीसीएल भी कराया गया है। इस संयुक्त धनराशि से चीनी मिल ने बुधवार को ही 77 करोड़ का भुगतान किया है, जो कि कुल देय भुगतान का करीब 86 प्रतिशत हो चुका है।


पेराई सत्र समाप्ति के तीन सप्ताह के भीतर किसानों के समस्त बकाये का भुगतान करा दिया जाएगा। मिल के अधिशासी निदेशक एससी अग्रवाल ने बताया कि अब तक चीनी मिल ने कुल 1091180 बोरी चीनी उत्पादन किया है। जिसमें से मात्र 210473 की बिक्री हुई है।


इसी वजह से भुगतान में देरी हो रही है। अब सरकार की ओर से मदद की गई है, समय से समस्त भुगतान किया जाएगा। इस मौके पर महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन विवेकानंद मिश्र, वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना डॉ एके त्रिपाठी व अन्य मौजूद रहे।




इनसेट..
20 अप्रैल तक चलेगी चीनी मिल
अधिशासी निदेशक एससी अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में लगभग गन्ना क्रय किया जा चुका है। 15 अप्रैल तक चीनी मिल को फ्री कर दिया जाएगा और 20 अप्रैल तक समस्त गन्ने की खरीद करके पेराई सत्र का समापन किया जाएगा। वहीं, जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह ने कहा कि जब तक किसान का एक भी गन्ना खेतों में खड़ा रहेगा, मिल बंद नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed