फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शोभायात्रा के साथ साधु-संतों ने की रामकोट की परिक्रमा

शोभायात्रा के साथ साधु-संतों ने की रामकोट की परिक्रमा

Tue, 08 Jan 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा के साथ साधु-संतों ने की रामकोट की परिक्रमा
साधु-संतों ने की रामकोट की परिक्रमा
विज्ञापन

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि सेवा समिति के तत्वाधान में संचालित नौ दिवसीय रामलला के प्राकट्य महोत्सव का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर परंपरागत ढंग से क्षीरेश्वरनाथ मंदिर से हनुमानगढ़ी निशान व रथ पर सवार भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व भगवान शंकर के स्वरूपों से सजी भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

इससे पूर्व पूजित कलश को रामजन्मभूमि अधिगृहीत परिसर से वापस लाकर क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। उत्सव की शुरूआत 31 दिसंबर को कलश पूजन के साथ हुई थी। 6 जनवरी को समिति के पदाधिकारियों ने पूजित कलश रामजन्मभूमि के पुजारी को सौंपा था। मंगलवार को पूजित कलश को वापस लाकर क्षीरेश्वरनाथ मंदिर पर पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन


यहां हनुमानगढ़ी के निशान की विधिवत पूजा कर भव्य रथ पर भगवान के स्वरूपों के साथ शोभायात्रा बैंड-बाजे के साथ निकाली गई। समिति के महामंत्री रामप्रसाद मिश्र ने बताया कि समिति 1950 से रामलला का प्राकट्योत्सव मनाती आ रही है। 1992 में विवादित ढांचा ढहाए जाने की घटना के बाद से अधिगृहीत क्षेत्र के समीप स्थित क्षीरेश्वरनाथ मंदिर पर पूजा-अर्चना के साथ प्राकट्योत्सव मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि रामलला करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र है, उनका प्राकट्योत्सव भव्यता पूर्वक मनाने की हमारी मंशा है। समापन उत्सव पर निकली रामकोट की परिक्रमा में शामिल राममंदिर निर्माण के लिए आमरण अनशन कर चुके महंत परमहंस दास ने कहा कि रामलला का प्राकट्योत्सव राममंदिर में मनाया जाना चाहिए।


उन्होंने उम्मीद जताई कि 10 जनवरी से मामले में नियमित सुनवाई शुरू हो जाएगी। इस दौरान महंत रामचरित्र दास, भाजपा नेता शक्ति सिंह, अमल गुप्ता, हरिशंकर सिंह, समिति के संयोजक संजय शुक्ल, डॉ. राकेश मणि, डॉ. राकेशमणि त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed