{"_id":"5be0944dbdec22698a470e15","slug":"111541444685-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम-रावण युदध में राम की विजय पर प्रफुल्लित हुए दर्शक, विदेशी कलाकारों ने किया मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम-रावण युदध में राम की विजय पर प्रफुल्लित हुए दर्शक, विदेशी कलाकारों ने किया मंचन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
रामलीला का मंचन करते विदेशी मेहमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगरी में दीपोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को रामकथा पार्क के मंच पर कंबोडिया के 15 कलाकारों ने करीब 30 मिनट की रामलीला का मंचन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कंबोडिया की सबसे पुरानी खमेर शैली की रामलीला मंचन देखकर दर्शक हर्षित हो उठे। कंबोडिया मुस्लिम देश है फिर भी यहां के लोगों ने रामलीला को धर्म से न जोड़कर संस्कृति से जोड़ रखा है, जो उनके मंचन पर प्रत्यक्षदर्शित हो रहा था।
रामलीला की शुरूआत सुनहले हिरन के दृश्य से होती है। सीता राम से हिरन को पकड़ने के लिए कहती हैं। बिना किसी हिचकिचाहट के राम हिरन को पकड़ने लिए उसका पीछा करने लगते हैं। कुछ देर बात लक्ष्मण व सीता राम की चीख सुनते हैं, सीता के आदेश पर लक्ष्मण भगवान राम की तलाश में निकलते हैं। इस बीच रावण आता है और सीता का हरण कर लेता है। इसके बाद राम व लक्ष्मण सीता की तलाश में निकलते हैं, हनुमान से मुलाकात होती है। जिसके बाद मां सीता का पता कर लंका पर आक्रमण कर भगवान राम युद्ध में रावण को पराजित कर सीता से मिलते हैं।