{"_id":"597627ed4f1c1ba4738b4660","slug":"111500915693-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशनकार्ड में फर्जीवाड़ा कर हो रही कालाबाजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशनकार्ड में फर्जीवाड़ा कर हो रही कालाबाजारी
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप नेता ने सबूतों के साथ किया खुलासा
फैजाबाद। जिला आपूर्ति कार्यालय व कोटेदारों की मिलीभगत से राशन कार्डों में व्यापक स्तर पर फर्जीवाड़ा करके राशन की कालाबाजारी हो रही है। ये बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने सोमवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में कहीं।
उन्होंने कई महत्वपूर्ण साक्ष्य देते हुए आरोप लगाया कि बीकापुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंदरौली में राशन कार्ड में जमकर धांधली की गई है। आप नेता के अनुसार वार्ड में राजकुमारी के नाम से बने कार्ड में उनके पति का नाम शफीक अहमद लिखा है और 15 अन्य लोगों का नाम दर्ज है।
जबकि इस नाम की कोई महिला वार्ड में नहीं रहती है। फिर भी कार्ड पर प्रतिमाह 16 यूनिट राशन वितरित हो रहा है। इसी प्रकार पात्र गृहस्थी का कार्ड रीता के नाम से बना है, जिसमें पति का नाम नयाब अहमद दर्ज है व पांच अन्य नाम अंकित हैं।
विज्ञापन
कंचन के नाम से बने कार्ड में पति का नाम मो. उमर व सात अन्य लोगों का नाम अंकित है। सुशीला मौर्या पत्नी दिनेश कुमार के नाम दो कार्डों में अंकित है, सुशीला मौर्या सिपाही पद पर तैनात हैं और इनकी वार्षिक आय मात्र डेढ़ लाख रुपये वार्षिक दर्शाई गई है।
ये गैस कनेक्शन धारक भी नहीं हैं। आप नेता का कहना है कि, इसी तरह राशन कार्डों में फर्जीवाड़ा करके कोटेदारों द्वारा प्रतिमाह राशन की कालाबाजारी की जा रही है। कई उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके नाम पर राशन लेकर बेच लिया जाता है और उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस बारे में जिला आपूर्ति अधिकारी शोभनाथ यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से हुई है, शिकायत मिलने पर जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।