{"_id":"618ffe90ac9ada1e850d96fc","slug":"11-injured-in-road-accident-faizabad-news-lko604294772","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में 11 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेलसर। कोतवाली क्षेत्र रुदौली के भेलसर तकिया के निकट परिक्रमा कर लौटते समय श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिलाएं व बच्चे सहित 11 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया जहां से नौ श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी श्रद्धालु बाराबंकी जनपद के रहने वाले हैं।
जनपद बाराबंकी के थाना हैदरगढ़ के तहत भिखारी खीरी गांव के 13 लोग किराए की पिकअप से परिक्रमा करने अयोध्या आए थे। परिक्रमा करके सभी शनिवार को घर लौट रहे थे। इस दौरान रुदौली कोतवाली अंतर्गत अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर भेलसर तकिया गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में पिकअप सवार 11 अयोध्या घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे भेलसर चौकी प्रभारी संतोष उपाध्याय ने लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी रुदौली भेजवाया। वहां से नौ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घायलों की पहचान विजय शुक्ल, सोनम यादव, राम मनोहर, अंबिका प्रसाद, रामप्रताप, अंकित शुक्ला, रामनारायण, लालता प्रसाद, सुशीला निवासीगण भिखारी खीरी थाना हैदरगढ़, सुनील वर्मा निवासी ग्राम सिन्नी थाना असंद्रा, प्रमोद कुमार दरियाबाद जनपद बाराबंकी निवासी के रूप में हुई। सीओ रुदौली एसपी तिवारी ने बताया कि चालक का वाहन से नियंत्रण हटने के कारण यह हादसा हुआ है।