{"_id":"5d6ff3f18ebc3e93bc1987ad","slug":"11-35-quintal-hemp-hidden-in-an-egg-tray-faizabad-news-lko479863511","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडे की ट्रे में छिपाकर ले जा रहे थे 11.35 क्विंटल गांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडे की ट्रे में छिपाकर ले जा रहे थे 11.35 क्विंटल गांजा
विज्ञापन
अयोध्या हाईवे पर डीसीएम से बरामद गांजा।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। यूपी एसटीएफ और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उड़ीसा से सप्लाई कर अयोध्या लाए गए 11.35 क्विंटल गांजे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
इस गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत साढ़े चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में कुशीनगर निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता, हापुड़ निवासी दीपक जाटव और बिहार के आरा निवासी धानिक यादव शामिल हैं।
एसटीएफ के एसएसपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि ट्रक (यूपी 15 ईटी 1410) से उड़ीसा से अवैध गांजा अयोध्या लाया जा रहा है, जिसे अयोध्या कोतवाली नगर क्षेत्र के देवकाली बाईपास रोड पर जितेंद्र गुप्ता जो सफेद शियाज कार से होगा, रिसीव करेगा।
एसटीएफ ने इस सूचना को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सहायक निदेशक रवि जोशी से साझा किया। एसटीएफ और एनसीबी की टीम अयोध्या पहुंच गई। तय वक्त और जगह पर जब कार से जितेंद्र डिलीवरी लेने पहुंचा।
विज्ञापन
ट्रक जैसे ही वहां पहुंचा और जितेंद्र से ट्रक ड्राइवर दीपक और खलासी धानिक ने बातचीत शुरू की, एसटीएफ ने तीनों को दबोच लिया। तलाशी में ट्रक में लदे अंडों की ट्रे के बीच सफेद बोरियों में भरा गांजा बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार किए गए ट्रक ड्राइवर दीपक जाटव ने बताया कि ट्रक का मालिक उस्मान अली है जो मेरठ के किठौर का रहने वाला है। 15 दिन पहले वह मेरठ के इमरान ट्रांसपोर्टर द्वारा कपड़ा लेकर उड़ीसा के कोरापुट भेजा गया था।
कोरापुट में कपड़ा अनलोड करने के बाद इमरान के कहने पर विशाखापट्टनम से अंडो की ट्रे लादकर कोरापुट लाई गई। ट्रक चालक दीपक ने बताया कि इमरान के ही कहने पर कोरापुट पार्किंग में कुशीनगर निवासी मनोज चौधरी व दिनेश गुप्ता नाम के व्यक्तियों से मुलाकात हुई।
दोनों ने अंडों की ट्रे में छिपाकर अवैध गांजा अयोध्या तक पहंचाने को कहा और बदले में खर्चों के अतिरिक्त 35 हजार रुपये माल डिलीवर होने के बाद देने की बात कही।
कोरापुट के ही एक जंगल में ट्रक ले जाकर वहां गांजा लोड किया गया। अयोध्या में जितेंद्र गुप्ता को माल सौंपने की बात कही थी। वहीं गिरफ्तार किए गए जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि मनोज चौधरी व दिनेश गुप्ता के कहने पर गांजे की डिलीवरी के लिए देवकाली बाई पास पर आया था।
अयोध्या में डिलीवरी के बाद मनोज को बताना था कि यह माल कहां पहुंचाना है, इससे पहली ही वह एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। ट्रक के खलासी धानिक यादव ने बताया कि उसे अयोध्या तक गांजा पहुंचवाने के बदले मनोज ने पांच हजार रुपये देने का वादा किया था, जिसकी लालच में वह यहां तक चला आया।
एसएसपी ने बताया कि नवंबर 2017 में कुशीनगर निवासी दिनेश गुप्ता उड़ीसा से लाए गए 6 क्विंटल गांजे के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल इमरान, मनोज और दिनेश की तलाश में एसटीएफ की अलग-अलग टीमें भेजी गईं हैं।