फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   106 found positive including passengers from Lucknow, Jhansi, Uttarakhand

लखनऊ, झांसी, उत्तराखंड से आए यात्रियों समेत 106 मिले पॉजिटिव

Sat, 15 Jan 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
106 found positive including passengers from Lucknow, Jhansi, Uttarakhand
अयोध्या। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण और बढ़ गया। लखनऊ, झांसी, उत्तराखंड, प्रयागराज आदि जगहों से आए 10 यात्रियों समेत 106 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में सक्रिय मरीज 522 हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्राप्त हुई 4192 लोगों की रिपोर्ट में 106 पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट में बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में सात लोग पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सभी को आइसोलेट कराया गया है। वहीं, लखनऊ, उत्तराखंड, प्रयागराज, झांसी व अन्य जगहों से यात्रा करके लौटे 10 लोग भी जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसके अलावा जिला चिकित्सालय में तीन, जिला महिला अस्पताल में दो, मेडिकल कॉलेज दर्शननगर अस्पताल परिसर में तीन, सीएमओ ऑफिस, मेडिकल कॉलेज गंजा व सीएचसी रुदौली में एक-एक स्वास्थ्यकर्मी भी चपेट में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकाबगंज मोहल्ले में भी चार संक्रमित मिले हैं। नगर निगम क्षेत्र के हौसला नगर, आवास विकास, अंगूरी बाग, कृष्णा नगर कॉलोनी, कनक महल, मौदहा, दर्शन नगर में दो-दो, संक्रमित मिले हैं।

अमानीगंज के अमरगंज, कुरावन, शहर के कश्मीरी फील्ड, आरपीएफ कैंप, शंकरपुर, नगर निगम, रामनगर, रामघाट, फतेहगंज, चौक, हाइडल कॉलोनी, नहर बाग, रीडगंज, मछली मंडी, अवधपुरी कॉलोनी, पुष्पराज, जीआईसी रोड, बल्ला हाता, साहबगंज, शक्ति विहार कॉलोनी, देवकाली, महाजनी टोला, बछड़ा सुलतानपुर सहित अन्य इलाकों में एक-एक पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी मरीजों में सामान्य लक्षण होने के कारण सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed