फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शहर की सूरत संवारेगा मल्टी पर्पज कॉम्पलेक्स

शहर की सूरत संवारेगा मल्टी पर्पज कॉम्पलेक्स

Sat, 15 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
शहर की सूरत संवारेगा मल्टी पर्पज कॉम्पलेक्स
शहर में बनेगा बहुउद्देशीय भवन व पार्किंग
विज्ञापन

फैजाबाद। अयोध्या नगर निगम प्रशासन चौक की दो एकड़ भूमि पर तीन मंजिला बहुउद्देशीय भवन व पार्किंग बनाने की तैयारी में जुटा है। इससे शहर का सौंदर्यीकरण होने के साथ जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को निजात मिलेगी।

मल्टीपर्पज कॉम्पलेक्स चौक स्थित पानी की निष्प्रयोज्य पड़ी टंकी, रिफ्यूजी मार्केट, पुरानी मछली मंडी व उसके पीछे नजूल की रिक्त पड़ी भूमि पर बनाया जाएगा। इसका नक्शा तैयार करने की जिम्मेदारी टाउन प्लानर को सौंपी गई है।
विज्ञापन


योजना यह है कि एक मार्केटिंग कॉम्पलेक्स, एक पार्किंग व एक पार्क विकसित किया जाएगा। 10 दिनों के भीतर ही दुकानदारों को नोटिस व नक्शा बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैजाबाद शहर में जाम व पार्किंग वर्षों से एक बड़ी समस्या रही है। शहर की संकरी सड़कें हर समय व्यस्त रहती हैं। शहर में पार्किंग स्थल न होने से लोगों को अपने वाहन सड़कों पर ही खड़े करने पड़ते हैं।

पार्किंग न होने से नगर निगम व पुलिस प्रशासन कोई विधिक कार्रवाई नहीं कर पाता है। इससे शहर का स्वरूप लगातार बिगड़ता जा रहा है। नगर निगम प्रशासन इस समस्या के दृष्टिगत नई कार्ययोजना पर कार्य शुरू कर चुका है।

चौक में पुरानी पानी की टंकी, रिफ्यूजी मार्केट, पुरानी मछली मंडी व उसके पीछे खाली पड़ी नजूल की भूमि पर दो एकड़ में मल्टी पर्पज कॉम्पलेक्स बनाने की तैयारी चल रही है। वैसे यह योजना काफी पुरानी है।

इसे फैजाबाद नगर पलिका परिषद करीब 10 वर्ष पूर्व अपनी बैठक में पास कर चुका था, लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं आई थी। अब नगर निगम प्रशासन एक बार फिर योजना को अमल में लाने की तैयारी में जुट गया है।

महापौर की सैद्घांतिक सहमति के बाद आयुक्त के दिशा-निर्देशन में कार्य तेजी से चल रहा है। मल्टी पर्पज कॉम्पलेक्स में रिफ्यूजी मार्केट व चौक पानी की टंकी की तीन दुकानों को तोड़कर नया शापिंग कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा।

इसमें 400 से अधिक दुकानें बनाई जाएंगी। दुकानें लगभग 28 हजार स्क्वायर वर्ग फुट में बनाई जाएंगी। कॉम्पलेक्स तीन मंजिला होगा। शापिंग कॉम्पलेक्स बनने के बाद मौजूदा समय में रिफ्यूजी मार्केट व पुरानी पानी की टंकी में स्थित तीन सौ दुकानदारों को शिफ्ट किया जाएगा।

साथ ही 100 दुकानें नए किराएदारों को दी जाएंगी। दुकानदारों के लिए सबसे बड़ी सुविधा यह होगी कि अपने कॉम्पलेक्स में ही ग्राउंड फ्लोर पर गाड़ियां खड़ी करने की सुविधा दी जाएगी।

इसके साथ ही पुरानी मछली मंडी व उसके पीछे रिक्त पड़ी नजूल की भूमि पर चार मंजिला पार्किंग कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। यह एक बीघे से अधिक में बनेगा। इसके लिए नगर निगम नजूल की भूमि की धनराशि जमा कर चुका है।

इसमें ग्राउंड फ्लोर व प्रथम फ्लोर पर 400 चार पहिया वाहनों को खड़ा करने व तीसरे व चौथे फ्लोर पर दो पहिया एवं तीन पहिया वाहन खड़े किए जाएंगे। इसके अलावा एक छोटा पार्क व बायोगैस टॉयलेट भी निर्मित किया जाने की चर्चा चल रही है, हालांकि यह अभी फाइनल नहीं है।

पूरी योजना का नक्शा बनाने का जिम्मा टाउन प्लानर विभाग को सौंपा गया है। इसके प्रपत्र तैयार हो गए हैं। नक्शा बनने के बाद डीपीआर तैयार होगा। इससे पूर्व ही दुकानदारों को नोटिस व अन्य कागजी कार्रवाई भी पूरी की जाएगी।

नगर निगम प्रशासन के प्लान के अनुसार शहर का हृदयस्थल कहे जाने वाले चौक की सुंदरता को चार चांद लग जाएंगे। चौक के रिकाबगंज मार्ग पर बाहर निकलते ही सामने एक अति आधुनिक व्यवसायिक कॉम्लेक्स देखने को मिलेगा।

यही नहीं पूरे मार्ग पर सड़कों पर खड़े दो पहिया व चार पहिया वाहन भी देखने को नहीं मिलेंगे। इससे शहर वासियों को आवागमन में आने वाली दिक्कतें भी समाप्त हो जाएंगी।

मल्टी पर्पज कॉम्पलेक्स बनने का सबसे बड़ा फायदा यह भी होगा कि शहर के चौक में 100 से अधिक नए दुकानदार स्थापित होंगे। इससे रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है।

नगर आयुक्त रवि शंकर गुप्ता बताते हैं कि शहर के चौक में स्थित दो एकड़ भूमि पर मल्टीपर्पज कॉम्पलेक्स बनाए जाने की कार्य योजना पर काम चल रहा है।

इसे चौक की निष्प्रयोज्य पड़ी पानी की टंकी, रिफ्यूजी मार्केट, पुरानी मछली मंडी व उसके पीछे स्थित नजूल की भूमि पर बनाया जाएगा। इससे चौक की सुंदरता निखरने के साथ जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।


कहा कि चौक स्थित पुरानी पानी की टंकी व रिफ्यूजी मार्केट के दुकानदारों को घबराने की जरूरत नहीं है। पुराने दुकानदारों को फिर से नई दुकानें मिलेंगी। कोशिश यह भी कि दुकानें सर्वप्रथम बनाकर दुकानदारों को सौंप दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed