फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सरयू ने पार किया चेतावनी बिंदु, लाल निशान से 97 सेमी दूर

सरयू ने पार किया चेतावनी बिंदु, लाल निशान से 97 सेमी दूर

Sat, 14 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सरयू ने पार किया चेतावनी बिंदु, लाल निशान से 97 सेमी दूर
सरयू ने पार किया चेतावनी बिंदु, लाल निशान से 97 सेमी. दूर
विज्ञापन

अयोध्या। सरयू का जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि ने कछारवासियों में हलचल बढ़ा दी है। बारिश के साथ शारदा व गिरिजा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण सरयू का जलस्तर उफान पर है। सरयू ने शुक्रवार को चेतावनी बिंदु भी पार कर लिया है। अब लाल निशान मात्र 97 सेमी. दूर है। 2 सेमी. प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर है।
सरयू का जलस्तर शुक्रवार शाम 91.76 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जो कि चेतावनी बिंदु 91.73 मीटर से ज्यादा है। हालांकि सरयू अभी लाल निशान 92.73 मीटर से 97 सेमी. दूर है, लेकिन जिस तरह सरयू के जलस्तर में वृद्धि हो रही है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले 48 घंटे में सरयू लाल निशान को पार कर जाएगी। जलस्तर बढ़ने के साथ ही कछारवासियों में हड़कंप मच गया, पलायन तेज हो गया है। सरयू से सटे गांवों के लोगों ने ऊंचे स्थानों पर शरण ले ली है। वहीं, दूसरी तरफ प्रशासन भी संभावित बाढ़ को लेकर अलर्ट है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अभियंता विनय कुशवाहा ने बताया कि शारदा व गिरिजा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण एक बार फिर सरयू उफान पर है। शुक्रवार सुबह 6 बजे सरयू का जलस्तर 91.52 मीटर रिकॉर्ड किया था। 12 घंटे में सरयू के जलस्तर में 24 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। अयोध्या में भी फटिक शिला तक पानी पहुंच गया है। बाढ़ खंड के अधीक्षण अभियंता सीएम यादव ने बताया कि अभी बंधों से पानी दूर है, बाढ़ का खतरा अभी नहीं है बावजूद इसके सतर्कता बरती जा रही है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed