{"_id":"5a7b3f574f1c1b9f268b8d36","slug":"101518026583-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"319 दो पहिया और चार पहिया वाहनों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
319 दो पहिया और चार पहिया वाहनों के काटे चालान
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
319 वाहनों के काटे चालान
फैजाबाद। प्रत्येक बुधवार को हेलमेट व सीट बेल्ट चेकिंग के सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चले विशेष अभियान के तहत परिवहन विभाग ने 319 दो पहिया और चार पहिया वाहनों के चालकों के चालान किए गए। इसमें 192 हेलमेट का प्रयोग न करने वाले तथा 127 सीट बेल्ट प्रयोग न करने वाले शामिल रहे। ये अभियान रौनाही, पूराकलंदर, बीकापुर, दर्शननगर, उसरू, देवकाली तथा अयोध्या में चलाया गया।
अभियान में अधिकारियों ने लोगों को अपने और अन्य यात्रियों के जीवन की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने की सलाह दी। अभियान के दौरान 23 स्कूली छात्र-छात्रा बिना हेलमेट एवं ड्राइविंग लाइसेंस के फर्राटा भरते मिले। एक स्कूटी सवार छात्र को रोका गया तो पता चला केवल 14 साल की उम्र में ही वह स्कूटी चला रहा है। परिवहन कर्मियों ने उसका चालान करने के साथ ही परिवारीजनों से फोन से संपर्क कर उन्हें बच्चे को बिना ड्राइविंग लाइसेंस के स्कूटी नहीं चलाने पर आगाह किया। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) भीमसेन सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार एवं जीगजैग ड्राइविंग न केवल जुर्म है अपितु यह अपने साथ-साथ दूसरों के जान को भी खतरा उत्पन्न कर सकता है। इस दौरान यात्री-मालकर अधिकारी शैलेंद्र कुमार तिवारी, शैहपर किदवई समेत टीएन सिंह, रामकुमार दूब, सैय्यद सगीर अहमद, अजय कुमार सिंह, किशन कुमार, श्रीपति सिंह आदि कर्मी मौजूद रहे।
प्रत्येक बुधवार को चलेगा अभियान
एआरटीओ प्रवर्तन उदित नारायण पांडेय ने बताया कि सड़क हादसों को रोकने के दृष्टिगत हेलमेट-सीट बेल्ट का विशेष अभियान प्रत्येक बुधवार को चलाया जाएगा। नए नियमानुसार वैध प्रपत्र नहीं होने पर मोटरयान अधिनियम में ड्राइविंग लाइसेंस पर 1200, बीमा पर 800, हेलमेट व सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 100 तथा प्रदूषण प्रमाण पत्र पर 1 हजार रुपये अर्थदंड लगाने का प्रावधान है। उन्होंने चालान से बचने के लिए नहीं अपितु अपनी और दूसरों की जान बचाने के लिए लोगों से यातायात नियमों के पालन की अपील की।