फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   नगर निगम की कार्यकारिणी आम सहमति से हुई गठित

नगर निगम की कार्यकारिणी आम सहमति से हुई गठित

Tue, 23 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम की कार्यकारिणी आम सहमति से हुई गठित
नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन

फैजाबाद। नगर निगम अयोध्या बोर्ड की मंगलवार को हुई पहली बैठक में निगम बोर्ड की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन आम सहमति से कर लिया गया। कार्यकारिणी में भाजपा अपना बहुमत बनाने में कामयाब रही। उसके आठ सदस्यों को कार्यकारिणी में स्थान मिला। मुख्य विपक्षी सपा के तीन और एक निर्दल पार्षद को कार्यकारिणी में स्थान मिला है। कमिश्नरी के गांधी सभागार में आयोजित बैठक में सांसद लल्लू सिंह और नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त भी पहुंचे थे। सुरक्षा के मद्देनजर सभागार के पास फोर्स की तैनाती की गई थी।
बैठक की शुरुआत दोपहर लगभग 12 बजे राष्ट्रगान से हुई। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के बैठक की औपचारिक घोषणा के बाद एजेंडे पर चर्चा शुरू हुई। आज की बैठक का एक मात्र एजेंडा निगम बोर्ड के कार्यकारिणी गठन का बताया गया। इसे आम सहमति से किए जाने पर नेताओं का बल रहा। नेताओं ने आम सहमति को बेहतर बताया। इसके बाद भाजपा की ओर से नेता ओम प्रकाश अंदानी ने कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए आठ नामों क्रमश: अशोका द्विवेदी, राजेश मौर्य, चमेला देवी, सुधीर श्रीवास्तव, अनिल सिंह, विजेंद्र सिंह, आलोक मिश्र और रमेश दास के नामों का प्रस्ताव किया। इसके बाद सदन में विपक्षी दल सपा के नेता विशाल पाल ने अजय पांडेय, राम भवन यादव, हाजी असद के नाम का प्रस्ताव किया। इसके साथ ही निर्दल सादिक का नाम भी कार्यकारिणी के लिए प्रस्तावित किया गया। सदस्यों ने इन नामों को बगैर किसी विरोध के अनुमोदन कर दिया गया। बताया गया है कि कार्यकारिणी का कार्यकाल एक साल का होता है।
विज्ञापन

नवगठित कार्यकारिणी में भाजपा का बहुमत हो गया है। हालांकि चुनाव के समय भाजपा के 32 सदस्य बताए गए थे। 60 पार्षदों के सदन में 12 सदस्यों के लिए कुल पांच पार्षदों का औसत माना जा रहा था, लेकिन भाजपा ने अपने आठ सदस्य कार्यकारिणी तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त कर ली। सपा के तीन और निर्दल एक सदस्य को मिलाकर 12 सदस्यों की कार्यकारिणी बन गई। लोगों का कहना था कि आम सहमति से चुनाव निपटाकर बोर्ड के सदस्यों ने गरिमा के अनुसार काम किया है। बैठक में पार्षदों के साथ नगर आयुक्त एमपी सिंह, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, सहायक नगर आयुक्त समेत निगम के अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed