{"_id":"59a9a8344f1c1bf2278b4ca8","slug":"101504290868-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरंगा थाना क्षेत्र के खेदियापुर गांव का मामला
पटरंगा (फैजाबाद)। थाना पटरंगा क्षेत्र के खेदियापुर गांव में गुरुवार रात संदिग्ध हालात में एक युवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पटरंगा थाना प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना को लेकर गांव में चर्चा का बाजार गर्म है। अब मौत के कारणाें से पर्दा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उठ सकेगा।
गुरुवार देर शाम गांव में कल्लू रावत के घर में उसकी विवाहिता पुत्री सरोज (22) पत्नी अमरजीत का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। घटना की सूचना पटरंगा थाना प्रभारी को दी गई। गांव में चर्चा है कि युवती की मौत छत से गिरने के कारण हुई है।
जबकि हलका दरोगा राजू राव का कहना है कि परिवारीजन ने तहरीर में बीमारी के कारण मौत होने की बात कही है। इन सबके बावजूद मौके का नजारा, गांव में हो रही तरह-तरह की चर्चाएं कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार, सरोज की शादी रुदौली के मीसा गांव में 4 साल पूर्व हुई थी, लेकिन उसका ससुराल में आना-जाना बहुत कम था। प्राय: अपने मायके खेदियापुर में ही रहती थी। थानाध्यक्ष शमशेर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता लग सकेगा।