फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   100 stalls will be set up in Deepotsav fair for track shopkeepers

पटरी दुकानदारों के लिए दीपोत्सव मेले में लगेंगे 100 स्टाल

Thu, 21 Oct 2021 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
100 stalls will be set up in Deepotsav fair for track shopkeepers
अयोध्या। शासन के निर्देश पर दीपोत्सव मेले की तैयारी नगर निगम प्रशासन ने शुरू कर दी है। मेले में पटरी दुकानदारों की दीपावली मनाए जाने के लिए 100 स्टॉलों को लगाया जाना सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन

इसमें मूर्ति कला, कॉस्ट कला व देशी वस्तुओं समेत खानपान की सभी वस्तुओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत पीएम स्वनिधि के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद नगर निगम प्रशासन ने मेले के लिए कई बड़े मैदानों को चिह्नित किया है। उम्मीद यह है कि मेला गुरुकुल महाविद्यालय के प्रांगण में 28 अक्तूबर से तीन नवंबर तक लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में दीपोत्सव मेले का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसमें पटरी दुकानदारों को खासतौर से शामिल किए जाने की हिदायत दी गई है ताकि मेले के जरिए पटरी दुुकानदारों की भी दीपावली मन सके।
शासन के निर्देश के बाद नगर निगम प्रशासन मेले को कराने की तैयारी में जुटा है। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने मेले के लिए बड़े मैदानों का निरीक्षण किया है।
नगर निगम प्रशासन का लक्ष्य है कि मेले में कम से कम 100 स्टॉल लगाए जाएं। इसके साथ ही मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम व बच्चों के लिए झूलों आदि की व्यवस्था हो।
नगर निगम ने मेले के लिए चार बड़े मैदान देखे हैं। इसमें सर्वाधिक उपयुक्त गुरुकुल महाविद्यालय अयोध्या के मैदान को माना जा रहा है। इसका फैसला अभी आयोजन समिति को लेना है।
इसके अलावा मेले कॉस्ट कला, मूर्ति कला, देशी वस्तुओं समेत अन्य स्टॉलों को लगाए की योजना है। इसमें नगर निगम प्रशासन अपने साथ डूडा व सांस्कृतिक विभाग को शामिल करेगा।

सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला ने बताया है कि मेले की तैयारियां चल रही हैं। मेले में 100 स्टॉलों को लगाया जाएगा। इसके साथ ही स्थान का भी चयन कर लिया गया है। आयोजन समिति के निर्णय के बाद मेला गुरुकुल महाविद्यालय में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed