{"_id":"608c46a18ebc3e7c19187f18","slug":"10-people-died-due-to-corona-157-positive-faizabad-news-lko576366842","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित दस की मौत ,157 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित दस की मौत ,157 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में भर्ती 10 कोरोना संक्रमितों की 24 घंटे के भीतर इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, शुक्रवार को राहत भरी खबर रही। कई दिनों के बाद मिलने वाले संक्रमितों का आंकड़ा दो सौ के नीचे आकर 157 पहुंचा है। कुल संक्रमितों की संख्या 12786 हो गई है। इनमें 249 लोग कोरोना से जंग जीतने के बाद डिस्चार्ज हो गए। सक्रिय मरीजों की संख्या 2375 हो गई है।
जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण को लेकर कुछ राहत भरी खबर सामने आई है। जिले में 2893 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 157 पॉजिटिव मिले हैं। रिपोर्ट में नगर निगम क्षेत्र के अब्बू सराय में आठ व साहबगंज में सात संक्रमित मिले। इसके अलावा आवास विकास कॉलोनी, चक्र फील्ड एरिया में चार-चार संक्रमित मिले।
रामनगर कॉलोनी, कंधारी बाजार, सप्त सागर कॉलोनी, सिविल लाइन, बीकापुर के लुत्फा बाद, पूरा ब्लॉक के कुढ़ा केशवपर, तारुन ब्लॉक के चरांवा में तीन-तीन सहित अन्य जगहों पर मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल सक्रिय 2375 मरीजों में से 116 मरीजों को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में भर्ती किया गया है। जबकि, 2259 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए हैं।