फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   1.91 lakh children will get sweaters

3.82 करोड़ से 1.91 लाख बच्चों को मिलेगा स्वेटर

Thu, 26 Sep 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
1.91 lakh children will get sweaters
अयोध्या। इस बार नौनिहालों को ठंड से बचाने के लिए समय से स्वेटर वितरण का फरमान जारी किया गया है। इसी मंशा से 1.91 लाख बच्चों के लिए 3.82 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

इसके लिए निविदा आमंत्रित करते हुए प्रत्येक दशा में 31 अक्तूबर तक स्कूलों में वितरण का निर्देश दिया गया है। यदि योजनानुरूप सब चला तो इस बार नौनिहालों को सहूलियत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय में 1532 प्राथमिक विद्यालय व 566 जूनियर हाईस्कूल संचालित हैं। यहां मौजूदा समय में करीब 191222 छात्र-छात्राओं के पंजीकृत होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों में बच्चों को लुभाने के लिए सरकार की ओर से मुफ्त शिक्षा, ड्रेस, कॉपी-किताब, मध्याह्न भोजन, जूता-मोजा, स्वेटर आदि का वितरण किया जाता है।
शासन की ओर से हर वर्ष भारी-भरकम बजट इन मदों में खर्च किया जाता है, लेकिन विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के ढुलमुल रवैये एवं सिस्टम की तमाम नाकामियों से इसका समय पर लाभ नहीं मिल पाता है, जिसको लेकर सरकार की प्रतिवर्ष किरकिरी होती है।
हर वर्ष स्कूल खुलने के छह माह बाद तक किताब व ड्रेस, जूता-मोजा आदि का वितरण होता है। वहीं, आधी ठंड बीतने के बाद स्वेटर मिल पाता है। इसकी वजह से वर्ष भर बच्चे तमाम दिक्कतों को झेलते हुए इन स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करते हैं।
इस बार व्यवस्था में सुधार करते हुए गतवर्षों की पुनरावृत्ति से बचाने के लिए समय से स्वेटर वितरण का फरमान जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक दशा में ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर बीस अक्तूबर एवं विद्यालयों में 31 अक्तूबर तक स्वेटर का वितरण होना है।
इसके लिए जेएम पोर्टल पर पंजीकरण वाले व्यापारियों से निविदा आमंत्रित की गई है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के अनुमोदन के उपरांत स्वेटर वितरण को हरी झंडी दी जाएगी। दो सौ रुपये प्रति स्वेटर के हिसाब से 191222 छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग साइज के स्वेटर आपूर्ति किया जाना है।
स्वेटर का रंग इस बार भी मेरून ही रखा गया है। निर्देशानुसार स्वेटर आपूर्ति करने के पूर्व सभी ब्लॉक संसाधन केंद्र व बीएसए दफ्तर में नमूना उपलब्ध कराया जाएगा। आपूर्ति करने के पश्चात 75 प्रतिशत धनराशि का भुगतान किया जाएगा। शेष 25 प्रतिशत धनराशि आपूर्ति किए गए स्वेटर का नमूने से मिलान के उपरांत भुगतान की जाएगी।

जिले में 191222 छात्र-छात्राओं को स्वेटर उपलब्ध कराया जाना है। इसके लिए शासन से निर्देश प्राप्त होते ही कार्रवाई तेज की गई है। निविदा आमंत्रित की गई है। शासन के निर्देशानुसार 31 अक्तूबर तक आपूर्ति की जाएगी।
- अमिता सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed