फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Faisal Murder: Killed by cutting his neck, cut his body into three pieces and threw it in Hindon

Murder in Baghpat: गर्दन काटकर युवक की हत्या, 3 टुकड़े कर हिंडन में फेंका... हत्यारों ने महिला को बनाया जरिया

Thu, 27 Feb 2025 12:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 27 Feb 2025 12:43 PM IST
सार

छपरौली निवासी फैसल (21) की हत्या चार साल पुरानी रंजिश में की गई। महज तीन हजार रुपये के लेनदेन का विवाद था। पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Faisal Murder: Killed by cutting his neck, cut his body into three pieces and threw it in Hindon
फैसल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मउसे बागपत की महिला के माध्यम से बुलाकर नशीला पदार्थ मिलाकर चाय पिलाई और फिर गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। उसके बाद भी शव के तीन टुकड़े करके बोरे में भरकर हिंडन में फेंक दिए। पुलिस ने बुधवार को हत्यारोपियों की निशानदेही पर हिंडन नदी से फैसल के शव के तीनों टुकड़े बरामद किए।
विज्ञापन

Faisal Murder: Killed by cutting his neck, cut his body into three pieces and threw it in Hindon
फैसल का शव मिलने के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला कुरैशियान में रहने वाले असगर का बेटा फैसल पानीपत में कपड़े की दुकान पर नौकरी करता था। वह 15 फरवरी को लापता हो गया था। रिश्तेदारों में तलाशने के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर असगर ने 21 फरवरी को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। उन्होंने पड़ोस के ही परवेज और उसके साथियों पर फैसल का अपहरण कर हत्या करने की आशंका भी जताई। पुलिस ने परवेज और उसके साथियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

Faisal Murder: Killed by cutting his neck, cut his body into three pieces and threw it in Hindon
शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में परवेज ने बताया कि वर्ष 2021 में हुए झगड़े की रंजिश में फैसल की 15 फरवरी की रात हत्या कर दी गई। शव के तीन टुकड़े करने के बाद बोरे में बंद कर बरसिया के पास हिंडन नदी में फेंक दिया था। घटना में परवेज के साथ दानिश निवासी शाहपुर मुजफ्फरनगर, शमा निवासी बागपत, सावेज छपरौली और दो अन्य शामिल रहे। पुलिस ने परवेज की निशानदेही पर बरसिया के पास हिंडन नदी से बोरे में अलग-अलग जगह फेंके गए शव के तीन टुकड़े बरामद कर लिए।
 
विज्ञापन

एक बोरे में सिर और दूसरे बोरे में पेट व छाती का हिस्सा और तीसरे में नीचे का हिस्सा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस घटना में शामिल परवेज, दानिश, शमा, सावेज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
 

तीन हजार रुपये के विवाद में शुरू हुई रंजिश
बताया गया कि वर्ष 2021 में मृतक फैसल के भाई फरदीन ने आरोपी परवेज से 33 हजार रुपये में पुरानी बुलेट बाइक खरीदी थी, जिसके 30 हजार रुपये दे दिए गए थे। इसके बाद तीन हजार रुपयों को लेकर विवाद शुरू हो गया और झगड़ा होने पर दोनों पक्षों में रंजिश शुरू हो गई।
 

परवेज ने बदला पूरा होने की बात कही तो फंस गया
फैसल की हत्या के बाद परवेज ने अपने किसी करीबी के सामने वर्ष 2021 में हुए झगड़े का बदला पूरा होने की बात कहते हुए फैसल की हत्या करने की जानकारी दी थी। इस बात का पता फैसल के परिजनों को चला तो उन्होंने परवेज पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा शुरू कर दिया। 
 

महिला दोस्त को बनाया हथियार
हत्यारोपी परवेज ने अपनी महिला मित्र शमा को हथियार बनाया, जो मूल रूप से छपरौली की रहने वाली है और शादी गाजियाबाद में होने के बाद बागपत में रह रही है। परवेज के कहने पर शमा ने फैसल से फोन पर बातचीत शुरू कर दी और घर पर आना जाना हो गया। परवेज की साजिश के बारे में शमा ने फैसल को भनक तक नहीं लगने दी। 15 फरवरी को शमा ने फैसल को अपने घर बुलाया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। नशे की हालत में कार में बैठाकर फैसल को ले गए। रास्ते में परवेज अपने दो साथियों के साथ मिला तो शमा कार से उतरकर वापस आ गई।
 

तूने मेरा सिर फोड़ा, मैं तेरी गर्दन काटूंगा
नशे की हालत में फैसल को लेकर परवेज व अन्य बरसिया के पास हिंडन नदी किनारे पहुंचे। वहां फैसल की पिटाई करने के बाद परवेज ने उससे कहा कि तूने मेरा सिर फोड़ा, अब मैं तेरी गर्दन काटूंगा। इसके बाद परवेज ने फैसल की छुरे से गर्दन काटकर धड़ से अलग कर दी और फिर शव के तीन टुकड़े कर बोरे में बंद कर हिंडन नदी में फेंक दिया।
 

ये बोले एसपी
मृतक के परिजनों ने शव की पहचान की है। महिला समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
- अर्पित विजयवर्गीय, एसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed