फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Five people died in road accidents

सड़क हादसों में पांच लोगों की जान गई

Tue, 15 Mar 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 15 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Five people died in road accidents
उदयपुर गांव के पास दुर्घटना के बाद पड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसों में पांच लोगों की जान गई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र स्थित टीटी तिराहे के पास रविवार की रात गिट्टी से भरा डंपर पलटने से पास ही हैंडपंप पर पानी पी रहे दो लोगों की दबकर मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया। ऊसराहार में फेरी लगाने के लिए कपड़ा खरीदकर घर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।


इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। ऊसराहार थाना क्षेत्र के किशनी बिधूना मार्ग पर नाला की पुलिया के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पछांयगांव थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी पवन यादव पुत्र वीरेंद्र सिंह यादव रविवार की रात करीब दस बजे अपनी पिकअप लोडर लिए टिक्सी मंदिर तिराहे के पास खड़ा था।
विज्ञापन



वहीं पास में उसके ही गांव का सवी (15) पुत्र जिलेदार के अलावा एक 28 वर्षीय अज्ञात युवक भी वहीं पर लगे हैंडपंप पर पानी पी रहा था। तभी भिंड की ओर से गिट्टी लादकर आ रहा डंपर अचानक असंतुलित होकर पलट गया। हैंडपंप के पास खड़े युवकों को भागने का मौका नहीं मिल सका, जिस कारण से वहां खडे़ तीनों युवक गिट्टी में दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पहुंचकर दबे युवकों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाल विनोद यादव के अलावा टीटी चौकी प्रभारी मातापाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को निकलवाने के प्रयास शुरू किए।


पुलिस ने पहले पवन यादव को बाहर निकलवाया । उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल भिजवाया। उसके बाद पुलिस व लोगों ने सवी व अज्ञात युवक को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन एक की शिनाख्त नहीं हो सकी। 


कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि तीनों लोग वहां खडे़ थे, तभी अचानक गिट्टी से भरा डंपर पलट गया, जिससे सवी निवासी बहादुरपुर व एक अन्य की मौत हो गई,पवन यादव घायल हो गया। ऊसराहार थाना क्षेत्र के किशनी बिधूना मार्ग पर उदयपुर के समीप बाइक से लौट रहे एक बाइक पर सवार दो लोगों को सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। 


जिससे बाइक सवार चालक व उसके साथी की मौके पर ही मौत हो गई।  सूचना पाकर थानाध्यक्ष जेपी यादव मौके पर पहुंच गए।  उन्होंने मृतक के मोबाइल से फोन किया तो कन्नौज जनपद के सौरिख थाना क्षेत्र के किरायन निवासी बताए गए।  सूचना पर किरायन गांव के ग्रामीण मौके पर पहुच गए। 


मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया भगपाल (30)पुत्र वीरसहाय पाल निवासी किरायन व शिवराम(45) पुत्र गंगाराम पाल निवासी गुतेरा थाना सौरिख के साथ गांव में फेरी लगाकर कपड़ा बेचकर  गुजर करता है।  फेरी लगाने के लिए किशनी से कपड़ा खरीदने गया था।  कपड़ा खरीदकर वह घर वापस आ रहा था। तभी किसी  वाहन ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई।


ऊसराहार थाना क्षेत्र के किशनी बिधूना मार्ग पर नाला की पुलिया के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। औरैया जिले के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के जैसिंगपुर निवासी श्री चंद्र कठेरिया का पुत्र राजीव (32) बाइक से अपने साथी हरिओम के साथ ऊसराहार में निमंत्रण में शामिल होने  जा रहा था। 



किशनी बिधूना मार्ग पर नाला की पुलिया के पास पहुंचते ही, सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में राजीव की मौके पर ही मौत हो गई, पीछे बैठा हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed