फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Tea stalls sold by traders in Kasganj

कासगंज में कारोबारियों ने स्टॉल लगाकर बेची चाय

Sat, 12 Mar 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sat, 12 Mar 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Tea stalls sold by traders in Kasganj
सोरों में धरना देकर कारोबारियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
 पूरे जिले में सराफा कारोबारियों का आंदोलन तेजी पकड़ने लगा है। शनिवार को जिला मुख्यालय पर सराफा व्यापारियों ने चाय का स्टॉल लगाकर दो रुपये में चाय बेची। वहीं अमांपुर में आंदोलनकारी कारोबारियों ने बाइक रैली निकाली। गंजडुंडवारा के कारोबारियों ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। वहीं सोरों के कारोबारियों ने काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कासगंज
जिला मुख्यालय पर बारहद्वारी पर सराफा कारोबारी एकत्रित हुए। कारोबारियों ने केंद्र सरकार का विरोध करते हुए दो रुपये में चाय बेची। एक्साइज ड्यूटी लगने कारोबार प्रभावित होगा। कारोबारियों ने एक स्वर में केंद्र सरकार के से एक्साइज ड्यूटी वापस करने की मांग की। इस दौरान व्यापारी नेता अखिलेश अग्रवाल, योगेश गौड़, अनिरुद्ध, जितेंद्र सिंह, दीपक गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, राजेश्वर, महेंद्र पाल सिंह, रामकुमार, अमित, अशोक कुमार, नीतिश, मनोज, प्रदीप गुप्ता, रामकिशनू, रानू, दीपक चेयरमैन, अंजुम खान, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में सराफा कारोबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सोरों में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में सराफा कारोबारियों ने लगातार तीसरे दिन भी कारोबार बंद रखा। केंद्र सरकार द्वारा ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में सराफा कारोबारियों ने प्रदर्शन किया। कारोबारियों ने गंगा गली में बैठक करके सरकार के प्रति नाराजगी जताई। सराफा कारोबारी स्वतंत्र अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। मांगे न मानी तो आंदोलन तेज होगा। धर्मेंद्र, गण्ेाश सोनी, योगेश सोनी, पंकज तिवारी, विक्रम,, दिवाकर सोनी, अभिषेक सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमांपुर में कसबा में सराफा कारोबारियों ने एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कारोबारियों ने कहा कि जब तक एक्साइज ड्यूटी नहीं हटाए जाने का निर्णय केंद्र सरकार नहीं लेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धीरज गुप्ता, सुनील गुप्ता, मनोज कुमार, अश्वनी कुमार, ओमशरण गुप्ता, सोरन सिंह, प्रमोद वर्मा, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।


गंजडुण्डवारा में सराफा कारोबारियों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। सराफा व्यापारी नेता आनंद वर्मा एवं सुजीत वर्मा ने कहा कि एक्ससाइज ड्यूटी जैसा काला कानून कारोबारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगें। शिवकुमार वर्मा ने कहा कि वित्तमंत्री सराफा कारोबार को तबाह करना चाहते है। सराफा ने वित्तमंत्री की बुद्धि को शुद्ध करने के लिए यज्ञ किया। शिशुपाल अग्रवल, श्याम बाबू सोलंकी, मोतीलाल वर्मा, रामवीर वर्मा, पुष्पेंद्र वर्मा, सुरेश वर्मा, नरेशचंद्र वर्मा, आफाक अहमद, दर्शन वर्मा, रामकुमार, ललित, रामू, नवीन,  जहीन अहमद, राधेश्याम विरला, संजीव सिघंल मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed