{"_id":"8fe48572-b9a0-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"do-not-worry-soon-will-get-to-sing-says-girija-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'घबराना नहीं, जल्द ही गाती नजर आऊंगी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'घबराना नहीं, जल्द ही गाती नजर आऊंगी'
वाराणसी/ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
85 साल की उम्र में भी उनका जीने का गजब का जज्बा आप देखते रह जाएंगे। न चेहरे पर जरा सी शिकन, न ही चिंता के भाव। मिलने-जुलने वालों से मुस्कुराकर भीतर का दर्द वो ऐसे टाल जाती हैं, जैसे उन्हें कुछ हुआ ही न हो।
विज्ञापन
जी हां, बात हो रही है ठुमरी साम्राज्ञी पद्मभूषण गिरिजा देवी की। गाल ब्लैडर में संक्रमण के चलते बीएचयू अस्पताल में भर्ती देश की इस प्रख्यात गायिका ने शुक्रवार की दोपहर कुछ ऐसा ही जुदा अंदाज जाहिर किया।
विज्ञापन
देश-दुनिया भर के संगीत प्रेमियों की दुआएं पाकर वह गदगद नजर आईं। बोलीं, घबराने की बात नहीं, मुझे कुछ हुआ नहीं है। मैं ठीक होकर जल्द ही गाती नजर आऊंगी।
गाल ब्लैडर में स्टोन के उपचार के दौरान संक्रमण फैलने से दिक्कत ज्यादा बढ़ गई है। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उन्हें स्पेशल वार्ड के डी-टू में रखा गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर दो बजे तक उन्हें ड्रिप की पांच बोतलें चढ़ाई जा चुकी थीं। वार्ड में इस संवाददाता के दाखिल होते ही वह उठकर बैठने की कोशिश करने लगीं।
तीमारदारों ने संभाला और उठने से मना किया तो कहने लगीं कि क्या करूं, जरा सी बात पर हल्ला इतना हो जाता है कि फोन सुनते-सुनते परेशान हो गई हूं। जिंदगी में थोड़ा-बहुत तो लगा ही रहता है।
मुझे हुआ ही क्या है? देश भर के संगीत प्रेमियों की दुआएं मेरे साथ हैं। घबराना नहीं चाहिए। जल्द ही ठीक होकर चाहने वालों के लिए गाऊंगी।
अप्पा जी का हाल जानने के लिए मुंबई, कोलकाता के अलावा अमेरिका, इंग्लैंड से शिष्याओं और चाहने वालों के फोन आते रहे। सबको उनकी हालत में सुधार की जानकारी दी जाती रही।