फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gold traders will lay siege to ministers and MPs

केंद्रीय मंत्री और सांसदों का घेराव करेंगे स्वर्ण कारोबारी

Wed, 09 Mar 2016 05:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 09 Mar 2016 05:38 PM IST
विज्ञापन
Gold traders will lay siege to ministers and MPs
केंद्रीय मंत्री और सांसदों का घेराव करेंगे स्वर्ण कारोबारी
 देवरिया सराफा मंडल और स्वर्णकार संघ की ओर से स्वर्ण कारोबारियों ने बुधवार को भी दुकान बंद रखीं। कारोबारियों ने कहा कि सरकार को एक्साइज ड्यूटी को समाप्त करना होगा। गृहमंत्री के बयान पर चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो केंद्रीय मंत्री और सांसदों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


मालवीय रोड ओवरब्रिज के समीप आयोजित धरना स्थल पर ऋषि वर्मा ने कहा कि गृहमंत्री ने संगठन की मांगों को नकार दिया है। इससे स्वर्ण कारोबारियों में नाराजगी है। हमें एकजुट होकर आंदोलन चलाना होगा। ताकि सरकार को ताकत का अहसास हो जाए। पंकज वर्मा ने कहा कि सभी संगठनों को एक साथ आना होगा। इसके साथ ही आंदोलन में और वृहद करना होगा। रमेश समोगर ने युुवा कारोबारियों से आंदोलन में अधिक संख्या में शामिल होने को कहा।
विज्ञापन


दीपक वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीयत साफ नहीं है। सरकार की गलत नीतियों से आंदोलन करना पड़ रहा है। अमित मोदनवाल ने व्यापारियों की एकजुटता पर धन्यवाद जताया। उन्होंने अन्य व्यापारी संगठनों से सहयोग की अपील की। बैजनाथ सोनी ने कहा कि सरकार कोई भी हो, व्यापारियों का शोषण खत्म नहीं हुआ है। सभा को पूर्व अध्यक्ष रामायण राव, उमाशंकर वर्मा, प्रेम अग्रवाल, हृदय नारायण जायसवाल और गंगा सागर गुप्त, विनय वर्मा, विजय, जितेंद्र वर्मा, वासु सोनी, अजय वर्मा, निर्भय सराफ, अभिषेक सोनी ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed