{"_id":"56db26c74f1c1b022d8b4d40","slug":"two-rpf-soldier-caught-stealing-wagon-gasoline","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैगन से पेट्रोल चुराते दो आरपीएफ सिपाही पकड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैगन से पेट्रोल चुराते दो आरपीएफ सिपाही पकड़े
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया के बैतालपुर में भारत पेट्रोलियम के डिपो पर आए वैगन से पेट्रोल चुराते आरपीएफ के दो सिपाही समेत तीन लोगों को बैतालपुर चौकी पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया।तीनों को जीआरपी देवरिया के हवाले कर दिया गया। तीनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरपीएफ पोस्ट के इंसपेक्टर दिलीप कुमार ने आरपीएफ जवानों को साजिश के तहत फंसाने की बात कही है।
बैतालपुर रेलवे स्टेशन पर भारत पेट्रोलियम के तेल डिपो पर रैक आया हुआ था। शनिवार की सुबह 10 बजे प्वांट्स मैन खुखुंदू के धोबीछापर के कमलेश मिश्रा वैगन से पेट्रोल निकाल रहे थे। कुछ दूरी पर आरपीएफ पोस्ट देवरिया के दो सिपाही कांस्टेबिल राधेश्याम पांडेय निवासी महुली तरयापार, संतकबीरनगर और हेड कांस्टेबिल ईश्वरचंद्र पासवान निवासी कुरमौल खोराबार, गोरखपुर निगरानी कर रहे थे>
इसकी जानकारी किसी ने एसपी देवरिया प्रभाकर चौधरी को दी। एसपी के निर्देश पर बैतालपुर चौकी इंचार्ज श्रवण यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 20 लीटर पेट्रोल भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज ने तीनों रेल कर्मचारियों को जीआरपी देवरिया थाने के हवाले कर दिया। इस बावत जीआरपी एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों के खिलाफ चोरी, बरामदगी, 34 आईपीसी और 3 आरपीयूपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।