{"_id":"56df071a4f1c1b5e728b456e","slug":"truck-collision-killed-the-young-man-another-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Tue, 08 Mar 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कचहरी चौराहे पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुरवां के रहने वाले असहाब का 23 वर्षीय बेटा नौशाद वेल्डिंग का काम करता है। सोमवार की रात को वह गांव के ही नगीना के 24 वर्षीय बेटे भरत के साथ जिला अस्पताल में भर्ती अपने एक परिचित को देखने के लिए स्कूटी से जा रहा था। अभी वह कचहरी चौराहा स्थित शिव मंदिर के सामने ही पहुंचा था कि पीछे आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक के पहिए के नीचे आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि नगीना दो पहिया के बीच में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहां चिकित्सकों ने नौशाद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल नगीना को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग नौशाद की मौत पर सदमे में हैं।