फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   minor rape, accused arrested

घर में घुसकर नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 06 Mar 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 06 Mar 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
 minor rape, accused arrested
नाबालिग से रेप। - फोटो : Demo
देव‌रिया में  घर में सो रही किशोरी के साथ बगल के एक युवक ने दुष्कर्म किया। मामला दस दिन पुराना है। आरोपी पीड़िता से संबंध बनाने का दबाव दे रहा है। जानकारी होने के बाद लड़की की मां ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


26 फरवरी की रात हाटा रोड स्थिति एक गांव की रहने वाली किशोरी घर में थी। परिवार के लोगों किसी काम से बाहर गए थे। घर में किशोरी को अकेला पाकर गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। मां के घर पहुंचने पर किशोरी ने घटना की जानकारी दी। महिला ने आरोपी के घरवालों के मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


आरोपी के परिजनों ने माफी मांगकर मामले को शांत कर दिया। चार दिन बाद आरोपी फिर से किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा और फिर से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। किशोरी ने जब बात घरवालों को बताई तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। किशोरी की मां ने थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया। एसओ ने बताया कि आरोपी पुलिस की पकड़ में है। किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed