फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   House fire from short circuits, accessories ash

शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगी, सामान राख

Sun, 13 Mar 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 13 Mar 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
House fire from short circuits, accessories ash
शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगी, सामान राख ।
रुद्रपुर के मेदनापुर गांव में शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। शनिवार की रात करीब 11 बजे लगी आग की चपेट में आने से नकदी समेत करीब एक लाख रुपये की क्षति हुई है। घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन


गांव के प्रदीप सिंह के घर के लोग भोजन करने के बाद सो गए। रात करीब 11 बजे बिजली आने के बाद कमरे में विद्युत तार आपस में चटकने लगे। जिससे चिंगारी निकलने से कमरे में आग लग गई। आग लगते ही घर में अफरा तफरी मच गई। लोग घर में से भाग कर किसी तरह जान बचाए। गांव वाले आग पर काबू पाने के लिए पंपिंगसेट चालू किए। जिले से आग बुझाने को फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंची। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के अनुसार दस हजार नकदी, बच्चों के किताब, मार्कशीट, कपड़े आदि जलकर राख हो गए। रविवार की सुबह सपा नेता हरेंद्र सिंह त्यागी ने आग से पीड़ित परिवार को सान्त्वना दी । उन्होंने तहसील प्रशासन से तत्काल आग से पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग की। तहसील से लेखपाल ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed