फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   द्वारपूजा से पहले दुल्हन के भाई की करंट से मौत, मचा कोहराम

द्वारपूजा से पहले दुल्हन के भाई की करंट से मौत, मचा कोहराम

Wed, 30 Jan 2019 01:26 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Wed, 30 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
द्वारपूजा से पहले दुल्हन के भाई की करंट से मौत, मचा कोहराम
डेमो - फोटो : डेमो
गोरखपुर चौरीचौरा के बिलारी मिठिया गांव में मंगलवार की देररात बहन के द्वारपूजा से पहले ही करंट लगने से भाई की मौत हो गई। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव के राजाराम गुप्ता की पुत्री की शादी मंगलवार को हो रही थी। रात को आठ बजे बारात दरवाजे पर पहुंची। इस दौरान बैंडबाजे के साथ डीजे भी लदा वाहन भी था। गेट छोटा होने की वजह से डीजे लदा वाहन अंदर नहीं जा पा रहा था।
विज्ञापन


इसबीच राजाराम का पुत्र बृजेश गुप्ता उर्फ नान्हू (25) वहां पहुंच गया। वह गेट को उठाने लगा। तभी ऊपर से गुजर रही 11 केवी की हाईटेंशन लाइन के तार गेट से छू गए। गेट में दौड़े करंट से बृजेश अचेत हो गया। परिवार के लोग उसे लेकर चौरीचौरा सीएचसी ले गए। जहां डॉ क्षेत्रपाल यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। बृजेश दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी कर दुल्हन को लेकर लौटी बारात, शव पहुंचा घर

राजाराम गुप्ता की तीसरी बेटी रीना से शादी के लिए चौरीचौरा क्षेत्र के बघाड़ महादेवा गांव के राम सुभाष गुप्ता के बेटे प्रदीप बारात लेकर पहुंचा था। इसबीच दर्दनाक हादसे ने माहौल को गमगीन बना दिया। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से रात में 9.30 बजे तक शादी रस्म पूरी कराईं। परिवारीजनों ने शादी होने तक शव को अस्पताल में रोक दिया। रात में ही दुल्हन को लेकर जब बारात लौट गई तो शव को अस्पताल से घर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed