फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बिजली गिरने से महिला की मौत

बिजली गिरने से महिला की मौत

Thu, 21 Feb 2019 10:34 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 21 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से महिला की मौत
महिला की मौत्ा के बाद विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
इटवा। थाना क्षेत्र के सेनुरी गांव में गुरुवार की दोपहर खेत में सरसों के डंठल को बटोरने गई महिला के ऊपर बिजली गिर गई। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला के पति की मौत दो वर्ष पूर्व में हो चुकी है। वहीं, सूचना पर सांसद जगदंबिका पाल मौके पर पहुंचे और पांच लाख रुपये आर्थिक दिलाने की बात कही।
विज्ञापन


सेनुरी गांव निवासी मंगरा (45) पत्नी स्व. अशोक गांव के ही अब्दुल सलाम के सरसों के खेत में डंठल बटोरने के लिए गईं थी। गांव के अब्दुल सलाम के अनुसार खेत में सरसों की फसल काटने में लगे 12 मजदूरों को खाना- खाने के लिए दोपहर में छुट्टी दे दी थी। मौके पर मात्र महिला मंगरा व मेरे भतीजे की पत्नी और मैं मौजूद था। इस दौरान दोपहर लगभग 2.30 बजे अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी। जिससे मौके पर ही मंगरा की मौत हो गई। थानाध्यक्ष इटवा अवध नारायण यादव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही, सूचना पर सांसद जगदंबिका पाल तहसीलदार को लेकर पहुंचे और पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही और साथ ही परिजनों को सांत्वना भी दी।
विज्ञापन

वहीं राजस्व टीम के साथ पहुंचे तहसीलदार इटवा राजेश कुमार अग्रवाल ने महिला के एक मात्र पुत्र व पुत्रवधू को शुक्रवार को सरकार की तरफ से पांच लाख रुपये देने का आश्वासन दिया है। तहसीलदार इटवा राजेश कुमार अग्रवाल ने मृतक के परिजनों को इस सहायता के अतिरिक्त कृषक बीमा की चार लाख रुपये और मिलेंगे। मौके पर परिवार को 25 किग्रा गेह्रू व 25 किग्रा चावल दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed