फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deepak Murder: Severed head and blood stained sword were found seven days later, court awarded this punishment

Deepak Murder: कटा सिर और खून सनी तलवार मिली थी सात दिन बाद, कोर्ट ने दो हत्यारों को सुनाई ये सजा

Wed, 05 Mar 2025 11:50 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 05 Mar 2025 11:50 AM IST
सार

परीक्षितगढ़ के दीपक त्यागी को 26 सितंबर 2022 की रात कुछ लोग घर से ले गए थे। अगले दिन उसका सिर कटा शव जंगल में मिला था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से दो को कोर्ट ने सजा सुना दी, जबकि एक महिला को बरी कर दिया।  

विज्ञापन
Deepak Murder: Severed head and blood stained sword were found seven days later, court awarded this punishment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में ढाई साल पहले सिर काटकर की गई दीपक त्यागी की हत्या में न्यायालय अपर जिला जज-16 नुसरत खान ने फहमीद नट और आसिफ को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों पर न्यायालय ने 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जबकि फहमीद की पत्नी फरमीना को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त करार दिया।
विज्ञापन

 

दीपक त्यागी को 26 सितंबर 2022 की रात कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए थे। अगले दिन उसका सिर कटा शव गांव के जंगल में मिला था। आरोपी सबूत मिटाने और पहचान छुपाने के मकसद से सिर काटकर ले गए थे। शव के पास से पुलिस को एक मोबाइल फोन मिला था, जिससे दोनों सिम गुम थे। परिजनों ने कपड़ों और शरीर के निशानों से उसकी पहचान की थी। घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने शव मेरठ-परीक्षितगढ़ मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया था और अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई घंटे की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने समझाकर अंतिम संस्कार कराया था। आरोपियों की गिरफ्तारी और सिर की बरामदगी को लेकर कई दिन तक पंचायत और धरना-प्रदर्शन का सिलसिला चला था। विवेचना के दौरान आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे। उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस ने खेत में दबा सिर और तलवार बरामद करते हुए जेल भेज दिया था। पुलिस का दावा था कि पूछताछ में फहमीद ने बताया कि उसकी विवाहित बेटी को दीपक परेशान करता था।
 
विज्ञापन

13 गवाहों ने दर्ज कराए बयान
आरोपियों के खिलाफ वादी अभियोजन ने कुल 13 गवाह कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराए। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनकर और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए फहमीद और आसिफ को हत्या का दोषी पाया। मंगलवार को दोनों दोषियों को सजा सुनाई गई।
 

सिर की तलाश में लगी थीं छह पुलिस टीमें
दीपक की हत्या के बाद हत्यारोपी उसका सिर काटकर ले गए थे। सिर बरामद करने के लिए छह पुलिस टीमें लगी थीं। पीएसी, पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वॉयड ने घटनास्थल से चार किलोमीटर दूरी तक जंगल व नालों की खाक छानी थी। पुलिस ने दीपक का कटा सिर सातवें दिन खेत में एक गड्ढे से बरामद किया था। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। परिजनों ने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाए थे। उन्होंने मामले की जांच सीबीआई से कराने से मांग की थी।
 

बेटे की आत्मा को मिलेगी शांति, वजह स्पष्ट नहीं
कोर्ट के फैसले के बाद दीपक के पिता धीरेंद्र त्यागी की आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि दोषियों को उनके किए की सजा कोर्ट ने दे दी। कोर्ट के फैसले से वह संतुष्ट हैं। उम्मीद है कि इससे उनके बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी। इकलौते बेटे को खोने का गम जिंदगीभर रहेगा। दीपक के जीजा विशांत त्यागी ने कहा कि कोर्ट के निर्णय से वह संतुष्ट हैं, लेकिन दीपक की हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस ने जो दावा किया था, परिजनों को उस पर अभी भी विश्वास नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed