{"_id":"10ee6ec2-92a4-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"daughter-s-rape-and-serve-to-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से दरिंदगी फिर गैरों से लुटवाई आबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी से दरिंदगी फिर गैरों से लुटवाई आबरू
सहारनपुर/ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2013 09:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाकर गैरों से भी उसकी अस्मत लुटवाने और फिर बेचने की कोशिश करने वाले एक और बाप की घिनौनी करतूत सामने आई है, जिसने इंसानियत को ही शर्मसार नहीं किया है, बल्कि देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कानून बनाने की मुहिम के आगे भी सवाल खड़ा किया है।
घटना उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के कुतुबशेर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के भाई के मुताबिक वह देहरादून गया हुआ था। दादी और पड़ोसियों ने सूचना दी कि पिता और एक युवक उसकी बहन को जबरदस्ती अजमेर शरीफ ले गए हैं। इसी बीच, बहन ने भी फोन कर आपबीती सुनाई तो वह सकते में आ गया।
पीड़िता ने बताया कि पिता और लोहानी सराय के युवक ने जबरन नशे की दवा देकर कई दिन तक उसके साथ बलात्कार किया। उसे अजमेर शरीफ में एक होटल में रखा गया और किसी महिला के माध्यम से उसे दिल्ली बेचने जा रहे हैं। उसने भाई को दिल्ली स्टेशन पर मिलने को कहा। पीड़िता के मुताबिक होटल में भी कई लोगों से पैसा लेकर पिता ने उसके साथ बुरा काम करवाया।
विज्ञापन
यह खबर मिलने के बाद भाई कुछ लोगों को लेकर दिल्ली स्टेशन पहुंचा, जहां उसका पिता, महिला और युवक उन्हें देखकर वहां से भाग निकले और लड़की बिकने से बच गई। युवक बहन को लेकर बुधवार रात दिल्ली से सहारनपुर पहुंचा। उसने प्रार्थनापत्र देकर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसपी देहात डा. अनिल मिश्र का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।