{"_id":"5a5ac152-e081-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"daughter-burnt-and-thrown-by-in-laws-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगीः बहू को जलाकर सड़क पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदगीः बहू को जलाकर सड़क पर फेंका
पीलीभीत/ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के पीलीभीत शहर में एक दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है।
विज्ञापन
यहां दहेज के लिए ससुराल वालों ने क्रूरता की हद पार करते हुए विवाहिता को
केरोसिन डालकर जिंदा जलाने के बाद सड़क पर फेंक दिया।
वाहनों से कुचलकर शव क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस भी कम नहीं निकली। उसने पड़ताल किए बगैर शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया और सुबह लावारिस मानकर पंचनामा भरकर सील कर दिया।
परिवार वालों के हंगामा करने पर दरोगा ने सील तोड़कर शव की शिनाख्त कराई। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
27-28 जून की रात करीब दो बजे पीलीभीत रोड पर स्थित ढाबे के पास सड़क पर महिला की लाश पड़े होने की सूचना मिली। महिला का सिर अज्ञात वाहन से कुचला हुआ था। पहचान न होने पर उसे रात में ही पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया था।
सूचना पाकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भगवानदास ने शव की शिनाख्त अपनी 24 वर्षीय बेटी पिंकी के रूप में की।
उन्होंने बताया कि चार साल पहले उसका विवाह बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी हरीश के साथ हुआ था। एक लाख की नकदी लाने के लिए पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे।