फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   csat will not be introduced in up pcs exam 2013

यूपी पीसीएस 2013 की परीक्षा में सी-सैट लागू नहीं

Mon, 07 Jan 2013 10:28 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Mon, 07 Jan 2013 10:28 AM IST
विज्ञापन
csat will not be introduced in up pcs exam 2013

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस-2013 के लिए इसी महीने विज्ञापन निकालने जा रहा है। खास यह है कि पिछली बार की तरह इस दफे भी चार सौ से अधिक पदों पर भर्ती होगी। आमतौर पर दो से ढाई सौ पदों पर भर्ती होती रही है। गौर करने वाली बात यह भी है कि पीसीएस-2012 की प्रक्रिया इस भर्ती में भी अपनाई जाएगी। मुख्य परीक्षा के प्रारूप में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद लोअर के पदों के लिए आवेदन मांगे जाने की भी तैयारी है। जल्द ही विज्ञापन निकाला जाएगा।

विज्ञापन


आईएएस के मुख्य परीक्षा में वैकल्पिक विषयों की जगह सी-सैट लागू करने की तैयारी है। कोई बड़ा फेरबदल नहीं हुआ तो इसी सत्र से यह बदलाव लागू हो जाएगा। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लोअर सबऑर्डिनेट भर्ती से भी वैकल्पिक विषय समाप्त करने का निर्णय लिया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि पीसीएस-2013 में भी यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी लेकिन तैयारियों के देखते हुए ऐसा होता नहीं दिख रहा।
विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आईएएस के लिए अगले महीने विज्ञापन निकाले जाने की उम्मीद है। इसके विपरीत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक पीएन दुबे ने बताया कि पीसीएस-2013 के लिए इसी महीने विज्ञापन आ जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा पुराने पैटर्न के आधार पर ही होगी। यानी मुख्य परीक्षा में फिलहाल इस साल से सी-सैट लागू नहीं होने जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएससी केमेस्ट्री वालों को विशेष मौका
रसायन विज्ञान विषय से एमएससी करने वाले प्रतियोगियों के लिए आयोग विशेष सौगात लेकर आया है। आयोग सूत्र के अनुसार पीसीएस-2013 में जिला अभिहित अधिकारी पद को भी शामिल किया गया है। 37 पदों के लिए केमेस्ट्री से एमएससी करने वाले आवेदन कर सकेंगे।


आईएएस-2013 से ही हटेंगे वैकल्पिक विषय!
आईएएस-2013 से ही मुख्य परीक्षा में वैकल्पिक विषय की जगह सी-सैट लागू किए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। इस पर जनवरी के आखिरी या फरवरी के पहले सप्ताह में फैसले की उम्मीद है। आईएएस के लिए आमतौर पर जनवरी के पहले सप्ताह में विज्ञापन निकाल दिया जाता है लेकिन इस बार चार फरवरी से आवेदन मांगे जाने की उम्मीद है। इस देरी के पीछे भी इस बदलाव को ही कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed