फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   cpmt forms will be issue from 25 april

25 अप्रैल से भरे जाएंगे सीपीएमटी के फॉर्म

Sat, 13 Apr 2013 12:47 PM IST
कानपुर/ब्यूरो
कानपुर/ब्यूरो Updated Sat, 13 Apr 2013 12:47 PM IST
विज्ञापन
cpmt forms will be issue from 25 april

कंबाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी) 2013 कराने का शासनादेश गुरूवार को जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक एंट्रेंस टेस्ट के फॉर्म 25 अप्रैल से भरे जाएंगे।

विज्ञापन


फॉर्म भरने की प्रक्रिया एक महीने तक चलेगी। इसके बाद 16 जून को प्री-मेडिकल टेस्ट आयोजित कराने की अनुमति दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिला तो पांच जुलाई 2013 को सीपीएमटी का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।

सामान्य, ओबीसी के एंट्रेस टेस्ट के फॉर्मों की कीमत 1280 रुपये तय की गई है जबकि एससी-एसटी के फॉर्म 680 रुपये में मिलेंगे।

वहीं, प्रवेश फॉर्मों की बिक्री सेंट्रल बैंक से की जा सकती है। इस बैंक ने फॉर्म बिक्री के लिए 12 रुपये अतिरिक्त शुल्क लेने की बात कही है। यह शुल्क प्रवेश फॉर्म की कीमत से अलग होगा।
विज्ञापन


एसबीआई सहित अन्य बैंकों ने 40-50 रुपये शुल्क लेने की बात कही है, जिसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन तैयार नहीं है।

उधर, शासनादेश मिलने के बाद टेस्ट आयोजक छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है।

सोमवार को कोआर्डिनेटर की नियुक्ति की जा सकती है। साथ ही एंट्रेंस टेस्ट का पूरा शेड्यूल जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed