फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   cm visit to martyrs village

शहादत को नमन करने पहुंचे सीएम अखिलेश

Mon, 01 Jul 2013 08:59 PM IST
रायबरेली/ब्यूरो
रायबरेली/ब्यूरो Updated Mon, 01 Jul 2013 08:59 PM IST
विज्ञापन
cm visit to martyrs village

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तराखंड के हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद अखिलेश कुमार सिंह के गांव पहुंचकर परिवारीजनों का दुख-दर्द बांटा। उन्होंने आर्थिक सहायता के रूप में 10-10 लाख रुपये का चेक शहीद के पिता और पत्नी को सौंपा।

विज्ञापन


इसके अलावा सीएम ने शहीद के बच्चों की मुफ्त पढ़ाई तो भाई को नौकरी दिलाने, शहीद अखिलेश की याद में स्मारक बनाने का भरोसा दिया। सीएम ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि धैर्य रखिए। दुख की इस घड़ी में हम सब आपके साथ हैं।
विज्ञापन


डीह ब्लॉक क्षेत्र के पूरे नंगू मजरे जगदीशपुर गांव में मुख्यमंत्री तय समय से करीब आधा घंटा देरी से दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंचे। सीएम का हेलीकॉप्टर सीधे शहीद अखिलेश के घर के पास बनाए गए हेलीपैड पर उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता विक्रमाजीत सिंह, मां राजकुमारी, शहीद की पत्नी अंजू, बेटे हर्ष, बेटी तनु, भाई आलोक, अंकित और चार बहनों को इस मुश्किल दौर में हिम्मत से काम लेने की बात कही।

उन्होंने शहीद के पिता से कहा कि वायु सेना के जूनियर वारंट अफसर अखिलेश के बलिदान पर उन्हें गर्व है। उसने कई जिंदगियां बचाने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी। आपके परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

घर से बाहर निकले सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश की वायुसेना पर उन्हें गर्व है। उनकी सरकार की ओर से उत्तराखंड में बचाव कार्य के लिए हर संभव मदद की जा रही है।
akhilesh yadav

सीएम पहुंचे शहीद सुधाकर के गांव असरफाबाद
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को उत्तराखंड जल प्रलय पीड़ितों को बचाने में जान गंवाने वाले मगहर के असरफाबाद के सपूत सुधाकर यादव के घर पहुंचे। गमगीन माहौल में वह सीधे आंगन में पहुंचे जहां एक चौकी पर शहीद की तस्वीर रखी थी।

परिवार वालों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। फिर शहीद की पत्नी मंजू और पिता महानंद यादव को 10-10 लाख रुपये चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि महानंद परिवार ने जवान और बहादुर बेटा खोया है, यह बड़ा दु:ख है, इसे बांटा नहीं जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed