फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Children Vaccination 12-14 chief minister yogi adityanath inspects vaccination booth

Child Vaccination: सीएम योगी ने बूथ का किया निरीक्षण, बोले-29 करोड़ 54 लाख से ज्यादा को वैक्सीन लगी

Wed, 16 Mar 2022 10:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Mar 2022 10:46 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने अब तक 29 करोड़ 54 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज़ दी हैं। 15-17 आयु वर्ग के युवाओं के वैक्सीन कैंपेन में अब तक हम प्रदेश में 1 करोड़ 29 लाख 22 हज़ार से अधिक युवाओं को वैक्सीन की डोज़ दे चुके हैं।

विज्ञापन
Children Vaccination 12-14 chief minister yogi adityanath inspects vaccination booth
बच्चों से मिलते सीएम योगी - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल में टीकाकरण बूथ, 12-14 आयु वर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण और 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए प्रीकॉशन डोज़ की सुविधा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने अब तक 29 करोड़ 54 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज़ दी हैं। 15-17 आयु वर्ग के युवाओं के वैक्सीन कैंपेन में अब तक हम प्रदेश में 1 करोड़ 29 लाख 22 हज़ार से अधिक युवाओं को वैक्सीन की डोज़ दे चुके हैं।
विज्ञापन

 
इस सदी की सबसे बड़ी महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई को प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने मजबूती से लड़ा है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है। सर्वाधिक टेस्ट, वैक्सीन देने वाला राज्य वर्तमान में यूपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना : 12 से 14 साल के किशोरों का टीकाकरण आज से  
प्रदेश में 12 से 14 साल के किशोरों को कोरोना से बचाने के लिए बुधवार से टीकाकरण शुरू हो गया है। पहले दिन 200 बूथों पर कार्बेवैक्स वैक्सीन लॉन्च की जा रही है। इस संबंध में मंगलवार को सभी जिला टीकाकरण प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रदेश में एक करोड़ 25 लाख किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा। इन्हें पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी खुराक दी जाएगी। इसका ब्योरा कोविन पोर्टल पर भी रहेगा। इसी तरह अन्य उम्र समूह का टीकाकरण पहले की तरह चलता रहेगा। राज्य टीकाकरण प्रभारी डॉ. अजय घई ने बताया कि वैक्सीन जिलों में पहुंच गई है। होली के बाद स्कूलों में शिविर लगाकर टीकाकरण किया जाएगा।

60 से अधिक उम्र वालों को प्रिकॉशन डोज
प्रदेश में 60 साल से अधिक उम्र के करीब एक करोड़ 87 लाख लोगों को पहली और करीब डेढ़ करोड़ को दूसरी डोज दी जा चुकी है। ऐसे में जिन लोगों के दूसरी डोज का समय नौ माह हो चुका है उन्हें प्रिकॉशन डोज दी जाएगी। प्रिकॉशन डोज उसी कंपनी की दी जाएगी, जिसके दोनों डोज पहले दिए जा चुके हैं। 

अब तक हुआ टीकाकरण
यूपी में अब तक पहली डोज 16 करोड़ 54 लाख 24 हजार 558 और दूसरी डोज 12 करोड़ 76 लाख पांच हजार 659 दी गई है। इसी तरह प्रिकॉशन डोज 23 लाख 43 हजार 984 लोगों को दी गई है। अब तक कुल टीकाकरण 29 करोड़ 53 लाख 74 हजार 201 लोगों को डोज दिया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed