फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Child rape, child sexual intercourse, the accused juvenile

नाबालिग युवकों ने बच्चों को बनाया हवस का शिकार

Mon, 25 Mar 2013 11:54 AM IST
उन्नाव/स्वार (रामपुर)/ ब्यूरो
उन्नाव/स्वार (रामपुर)/ ब्यूरो Updated Mon, 25 Mar 2013 11:54 AM IST
विज्ञापन
Child rape, child sexual intercourse, the accused juvenile
उत्तरप्रदेश में वासना के दरिंदे मासूम बच्चों को भी हवस का शिकार बनाने से बाज नहीं आ रहे। हैरानीजनक बात तो ये है कि ये घिनौना अपराध करने वाले भी किशोर ही हैं। जनपद में ऐसे दो मामले सामने आए हैं, जिसमें बच्ची से दुष्कर्म और बच्चे से कुकर्म हुआ है। दोनों आरोपी किशोर हैं।
विज्ञापन


टाफी देने के बहाने बुलाकर बच्ची से रेप

टाफी देने के बहाने किशोर आठ साल बच्ची को घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। चीखने पर उसने बच्ची को भगा दिया। बच्ची गंभीर हालत में घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पिता की तहरीर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही बच्ची को गांव का ही सोलह वर्षीय किशोर टाफी देने के बहाने अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची ने शोर मचाया तो उसने उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद खून से लथपथ बच्ची अपने घर पहुंची और माता-पिता को आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने मगरवारा चौकी को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस बच्ची और उसके परिजनों को अपने साथ कोतवाली ले गई। पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्वार में मासूम संग छात्र ने किया कुकर्म

स्वार (रामपुर) तहसील क्षेत्र में कक्षा छह के छात्र ने पांच साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया। वह खेल के बहाने मासूम को खेत में ले गया था और घटना के बाद उसे वहीं पर बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकला। होश आने पर मासूम ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सभी उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी छात्र के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा है।
   
तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी ट्रक चालक का पांच वर्षीय बेटा, जो कक्षा एक में पढ़ता है। शनिवार शाम गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था।

बताते हैं कि गांव के ही एक व्यक्ति का चौदह वर्षीय बेटा, जो कक्षा छह में पढ़ता है वह भी उन्हीं बच्चों के साथ खेल रहा था। आरोप है कि मासूम को खेल के बहाने पास के ही एक खेत में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। जिससे बच्चे की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। बच्चे के बेहोश होते ही छात्र वहां से भाग निकला।

इधर, रात होने पर बच्चे के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने आसपास के बच्चों से पूछताछ करने के साथ ही उसकी खोजबीन शुरू की। बाद में वह खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजन बच्चे को लेकर घर पहुंचे। होश आने पर उसने अपनी मां को खुद के साथ हुए कृत्य के बारे में बताया।


इससे परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने महिला और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन रात में ही महिला बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंची और आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने मासूम को मेडिकल के लिए भेजने के साथ ही मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed