फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chief Minister canceled tour of Gorakhpur

आज गोरखपुर नहीं आएंगे मुख्यमंत्री योगी, डिप्टी सीएम का दौरा भी टला

Thu, 27 Jul 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर Updated Thu, 27 Jul 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister canceled tour of Gorakhpur
फाइल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का गोरखपुर का कार्यक्रम टल गया है। सीएम का दौरा टलने की जानकारी तो दोपहर में आ गई थी, लेकिन डिप्टी सीएम का कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी बुधवार की देर रात जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने दी। 
विज्ञापन


नागपंचमी के मौके पर दो दिवसीय दौरे पर सीएम गुरुवार को शहर आने वाले थे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां भी तेज कर दी थीं। ट्रैफिक प्लान तैयार करने के साथ ही प्रोटोकॉल में अफसरों की ड्यूटी लगा दी गई थी, मगर बुधवार की दोपहर उनका दौरा टलने की सूचना मिली।
विज्ञापन


उधर, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार की सुबह 10:35 बजे आने वाले थे। करीब साढ़े छह घंटे के प्रवास के दौरान उन्हें विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना था। इस दौरान पार्टी के नेताओं से मुलाकात के अलावा उन्हें विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा भी करनी थी, लेकिन देर रात उनका दौरा भी टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed