फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   chidambaram mulayam singh

चिदंबरम ने मुलायम सिंह यादव पर डाले डोरे

Sat, 30 Mar 2013 11:07 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sat, 30 Mar 2013 11:07 AM IST
विज्ञापन
chidambaram mulayam singh

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच तल्ख होते रिश्तों के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदम्बरम ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को रिझाने की कोशिश की।

विज्ञापन


उन्होंने सीधे उनका नाम लेकर कहा कि- ‘नेताजी को मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यूपी को हर तरह की मदद करती रहेगी।’
विज्ञापन


केन्द्रीय वित्त मंत्री सिर्फ यही नहीं थमे। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अखिलेश युवा मुख्यमंत्री हैं, उनके पास विजन है। वह और उनकी टीम प्रदेश को जरूर और ऊपर ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केन्द्र विकास के मामले में किसी भी राज्य से भेदभाव नहीं करता। केंद्र की चिंता यह है कि सभी राज्य तेजी से विकास करें। चिदम्बरम ने कहा कि केन्द्र सभी राज्यों को विकास के लिये हर संभव मदद करता है।

खासतौर पर पिछड़े, विकास के औसत में काफी निचले पायदान पर मौजूद राज्यों के प्रति उनकी भावना उदार रहती है, क्योंकि जब राज्यों का विकास होगा तभी देश का विकास होगा।

उल्लेखनीय है कि होली पर सैफई में और शुक्रवार को ही एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस को निशाने पर लिया था और उसे चालाक और धोखेबाज बताया था।

हालांकि बाद में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि यूपीए से समर्थन वापसी की उनकी फिलहाल कोई योजना नहीं है।

यूपी के मदद प्रस्तावों पर फैसला दो हफ्ते में
वित्त मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की वित्तीय जरूरतें बड़ी हैं।मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सुबह ही कुछ परियोजनाओं के लिये मदद की मांग रखी है। इन प्रस्तावों में कई दूसरे विभागों से जुड़े प्रस्ताव हैं।

इन प्रस्तावों का अध्ययन करने के बाद वे खुद एक दो सप्ताह में मुख्यमंत्री को उनके अधिकारियों के साथ अपने मंत्रालय में आमंत्रित करेंगे और यूपी को हर संभव मदद की जाएगी।

उन्होंने बताया कि यूपी की ओर से 150 करोड़ के ऊपर की राशि वाले 24 प्रस्ताव रखे हैं। जिनकी कुल लागत 8500 करोड़ के आसपास है। यह प्रस्ताव  पेट्रोलियम, पावर, सड़क, ट्रांसपोर्ट, रेलवे और कई अन्य क्षेत्रों से जुड़े हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने 11 हजार 253 करोड़ रुपए अब तक उत्तर प्रदेश दे दिये हैं। यही नहीं केंद्र ने यूपी का वार्षिक आवंटन भी 47 हजार करोड़ रूपये से बढाकर 57 हजार करोड़ कर दिया है। यह हर साल बढ़ रहा है।

बदल रहे हैं विकास के मानक
वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि अब विकास के पैरामीटर बदल रहे हैं। अब किसी भी राज्य का विकास को वहां के प्रति व्यक्ति आय, मातृत्व-शिशु मृत्यु दर, प्रति छात्र स्कूलों की संख्या, क्रेडिट-डेबिट अनुपात, बैंकों और एटीएम की संख्या के अनुसार देखा जाता है।

योजनाओं को मदद करने में जल्दी करे
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में राज्य में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्या धन और लड़कियों की आर्थिक मदद योजना में सभी को खाता खुलवाना पड़ेगा।

इससे बैंकों की खुल रही नयी शाखाओं को मदद मिलेगी। वहीं मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने कहा कि सभी क्षेत्रों में यूपी को उसका सही हिस्सा केन्द्र से नहीं मिल रहा है।

केंद्र सरकार को सिंचाई, शहरों में आधारभूत ढांचा तैयार करने और राष्ट्रीय राजमार्गों के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा मदद करनी चाहिए और फंड को रिलीज करने में भी जल्दी करनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के लिए केंद्र वायबिजिटी गैप फंडिंग को जल्दी रिलीज कर दे तो इस योजना को पूरी होनी में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र से देर से राशि मिलने पर परियोजना पूरी होने में परेशानी होती है और लागत भी बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed