फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandresh die  serious allegations against the police body found hanging from a noose

UP: कैसे हुई चंद्रेश की मौत, पुलिस पर गंभीर आरोप...फंदे पर लटकी मिली लाश; भाई पर भी हुआ था हमला

Mon, 30 Jun 2025 07:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Jun 2025 07:38 AM IST
सार

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र के रहने वाले चंद्रेश की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने हत्या कर लाश को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। 
 

विज्ञापन
Chandresh die  serious allegations against the police body found hanging from a noose
चंद्रेश का फाइल फोटो और परिवार के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के राकेश नगर (ट्रांस यमुना) में 26 वर्षीय मजदूर चंद्रेश का शव रविवार रात 10 बजे घर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जाहिर की है। उन्होंने कहा कि चंद्रेश के भाई बहोरन पर घर के बाहर जानलेवा हमला हुआ था। 29 दिन बाद भी पुलिस ने एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया। उल्टा उनके घर में दबिश देकर धमकाया। दहशत में परिवार दूसरी जगह रहने लगा। चंद्रेश घर में ही रुका हुआ था। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


 

राकेश नगर निवासी बहोरन सिंह ने बताया कि 1 जून को वह घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी मोनू सविता और अमित यादव आए। उन्होंने हाथों में तमंचे लिए थे। दोनों ने फायर किए। अमित यादव का फायर मिस हो गया। हमलावरों के साथ रेवी यादव सहित कई युवक और भी थे। उन्होंने घर में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

ये भी पढ़ें -  UP: 'नशे के लिए दादी के गहने बेचे, घर में पुरुष मित्र...', प्रेमानंद महाराज के समक्ष युवती ने साझा किया दर्द


 
विज्ञापन
विज्ञापन

बहोरन सिंह का आरोप है कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। मगर, अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया। 20 जून को पुलिस ने उनके घर में दबिश दी। पुलिस उनके परिचित लवकुश की तलाश में आई थी। वह उनके घर में रहने आया था। वह जा चुका था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके परिवार को धमकाया। दहशत की वजह से पूरा परिवार सिकंदरा क्षेत्र में रहने चला गया।

 
विज्ञापन

मगर, छोटा भाई चंद्रेश घर में सोने के लिए आ जाता था। दो दिन से वह उनसे मिलने नहीं आया। इस पर बहन ममता घर आई। उसे गेट पर ताला लगा मिला। वह ताला खोलकर अंदर गई तो देखा कि चंद्रेश कमरे में फंदे पर लटका हुआ है। उसकी चीख निकल गई। जानकारी पर परिजन आ गए। उन्होंने कहा कि नामजद आरोपियों ने हत्या कर शव लटकाया है। घटना के बाद से कुछ पुलिसकर्मियों पर भी उत्पीड़न के आरोप लगाए।

ये भी पढ़ें -   UP: सीएनजी कंटेनर से रिसाव...मच गई अफरातफरी, डेढ़ घंटे तक रुका रहा ट्रैफिक; दहशत में रहे लोग
 

शव दो दिन पुराना
एसीपी पियूष कांत राय ने बताया कि शव दो दिन पुराना लग रहा है। फंदे पर लटका हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही माैत का कारण पता चलेगा। पूर्व में वांछित अभियुक्त का मृतक के घर पर उठना बैठना था। इस वजह से पुलिस गई थी। मगर, वो नहीं मिला था। बाद में मृतक के परिवार के लोग घर छोड़कर चले गए थे। परिजन के आरोप की जांच की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed