फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   case against bsp mp for remarks against akhilesh

अखिलेश के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर बसपा सांसद पर केस

Tue, 02 Apr 2013 12:58 AM IST
गोंडा/ब्यूरो
गोंडा/ब्यूरो Updated Tue, 02 Apr 2013 12:58 AM IST
विज्ञापन
case against bsp mp for remarks against akhilesh

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने व सपाइयों को गाली देने के आरोप में बहुजन समाज पार्टी के राज्यसभा सदस्य जुगुल किशोर के खिलाफ सोमवार को नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


इस मुद्दे को लेकर एक तरफ जहां जिले में सपा और बसपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी आमने-सामने आ गए हैं तो वहीं जुगुल किशोर ने इसे सपा की साजिश करार देते हुए उनके ऊपर लगे आरोपों को राजनीतिक स्टंट करार दिया है।
विज्ञापन


सपा नगर अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव ने सोमवार को कोतवाली नगर में तहरीर देकर बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर जुगुल किशोर पर आरोप लगाया कि उन्होंने रविवार को एक सम्मेलन के दौरान अपने भाषण में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने सरकुलर रोड स्थित बसपा के एक कार्यकर्ता के घर भोजन करने से पहले शराब पीकर सपाइयों को गालियां भी दीं, जिससे जनमानस में जन आक्रोश फैल गया है। इस मामले में बसपा के राज्यसभा सदस्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
    
कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने सपा नगर अध्यक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उनका कहना है कि इस मामले में अश्लील हरकत करने, किसी को अपमानित करना व लोकशांति भंग करने के उद्देश्य से अपमानित करना, जिससे विद्रोह फैल जाए के आरोप में बसपा के राज्यसभा सदस्य जुगुल किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसकी विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।


इस मामले में सांसद जुगुल किशोर का कहना है कि गोंडा में भाषण के दौरान जब उन्होंने किसी के खिलाफ कोई ऐसी टिप्पणी ही नहीं की, जो किसी को बुरी लगे, तो फिर अश्लील हरकत करने का तो सवाल ही नहीं उठता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed