{"_id":"5776a2334f1c1bd24979aa60","slug":"zuma-goodbye-rojedaron-sought-by-the-grace-of-peace-and-tranquility-o","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमा अलविदा: रोजेदारों ने मांगी अमन-ओ-चैन की दुआ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमा अलविदा: रोजेदारों ने मांगी अमन-ओ-चैन की दुआ
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
Updated Fri, 01 Jul 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
ramajan juma namaz photos
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजेदारों ने जुमा अलविदा की नमाज में परवरदिगार से देश में शांति, खुशहाली और में अमन-ओ-चैन की दुआ मांगी। साथ ही खुदा से बारिश के लिए के लिए भी दुआ की। जनपद में तमाम मस्जिदों में रोजेदारों को अलविदा जुमा की नमाज पढ़ने के लिए जगह तक नहीं मिली। ऐसे में रोजेदारों ने सड़कों किनारे सफे डालकर नमाज अदा की।
विज्ञापन
माह-ए-रमजान में आखिरी जुमे का खास रुतबा है। जुमा अलविदा को लोग छोटी ईद के रूप में मनाते हैं। इसीलिए शुक्रवार को दिन निकलते ही रोजेदारों ने अलविदा जुमा की तैयारी शुरू कर दी। अल सुबह रोजेदार मस्जिदोें में पहुंच गए और कुरान पढ़ा। शहर की जामा मस्जिद समेत तमाम मस्जिद समय से पहले ही रोजेदारों से भर गईं। काला आम स्थित मस्जिद, भूड़ चौराहा वाली मस्जिद, मऊखेड़ा वाली मस्जिद, चार यार वाली मस्जिद के साथ साथ ऊपरकोट, नजीमपुरा, कचहरी रोड स्थित मस्जिदों में रोजेदारों ने नमाज पढ़ीं। काला आम स्थित मस्जिद भरने से रोजेदारों ने सड़क किनारे सफे डालकर खुदा की बंदगी में सिर झुकाया।
विज्ञापन
...
बाजारों में बढ़ी चहल पहल
शाम को जुमा अलविदा (एसा) की नमाज पढ़ने के बाद रोजेदार इफ्तार की सामग्री के लिए खरीदारी करने बाजार पहुंचे। रोजेदारों ने फल, खजूर, सब्जी, मिठाई, दूध और आईसक्रीम की खरीदारी की।
विज्ञापन
...
पुलिस का रहा कड़ा पहरा
जुमा अलविदा की नमाज के दौरान सुरक्षा चाक-चौबंद रही। जामा मस्जिद समेत शहर की तमाम मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसएसपी ने जगह जगह पीएसी भी तैनात किए थे।