सनसनीखेज वारदात: खून से सना चाकू हाथ में लेकर कोतवाली पहुंचा सिरफिरा, बोला- उसका गला रेत दिया
एक युवक ने रविवार देर शाम फैक्टरी कर्मचारी का चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद आरोपी खून से सना चाकू हाथ में लेकर कोतवाली पहुंचा। जहां उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर स्थित सब्जी मंडी में रविवार देर शाम एक युवक ने फैक्टरी कर्मचारी का चाकू से गला रेत दिया। वारदात के बाद आरोपी खून से सना चाकू हाथ में लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
सोनभद्र निवासी रमेश कुमार औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता है। वह औद्योगिक क्षेत्र में ही किराए पर रहता है। रविवार को वह सामान खरीदने के लिए सिकंदराबाद स्थित बाजार गया था। शाम के समय सब्जी मंडी में केनरा बैंक के पास वह खड़ा हुआ था।
वारदात के बाद आरोपी पहुंचा कोतवाली
इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और चाकू से उसका गला रेत दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इसके बाद आरोपी खुद कोतवाली पहुंच गया और पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। पुलिसकर्मियों ने रमेश को पहले निजी अस्पताल व उसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि रमेश की आरोपी से ना तो जान पहचान है ना ही कोई दुश्मनी है। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।