फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   yog

करोगे योग तो रहोगे निरोग : दिनेश खटीक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
yog
करोगे योग तो रहोगे निरोग : दिनेश खटीक
विज्ञापन

बुलंदशहर। नियमित योग करने से शुगर, बीपी, चर्म रोग समेत अन्य गंभीर बीमारियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। केंद्र सरकार ने योग की पूरे विश्व में अलख जगाई, जिसके चलते यूएन (यूनाइटेड नेशंश) द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया है। यह बातें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर युमनापुरम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहीं।
अमर उजाला फाउंडेशन और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित शिविर में सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक, विशिष्ट अतिथि के तौर पर डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने शिरकत की। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया बताया गया है और निरोगी रहने के लिए नियमित योग करना आवश्यक है। एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन की थकान दूर करने और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करना चाहिए। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रदीप चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग, एडीएम प्रशासन डा. प्रशांत कुमार, एडीएम वित्त विवेक मिश्र, एएसपी शशांक सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मीनू राणा, एसडीएम आशीष कुमार सिंह, राजीव लोधी, सुखदेव शर्मा, नवीन त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्कूल, कालेज, सामाजिक संगठनों ने किया योग
नगर की लक्ष्मी नगर कालोनी स्थित सुभाष तायल के आवास पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में योग किया गया। मौके पर सौरभ शर्मा, शैलेंद्र त्रिवेदी, आनंद चौधरी, गगन तायल, अजय बंसल, योगेश गुप्ता, नीरज गुप्ता मौजूद रहे। वहीं मदरसा कास्मिया अरबिया इस्लामिया के प्रबंधक नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि जिले के सभी मदरसों में योग का आयोजन किया गया। गौरीशंकर कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डा. अंशु बंसल ने 100 से अधिक छात्राओं ने योग कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीरेंद्र गोविल, अरुणा गोविल, सीमा मित्तल ने किया। सेंट आरजे पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य एसपी ओझा के नेतृत्व में शिक्षक व शिक्षिकाओं ने बच्चों को योग कराया और फायदे बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ परिवार ने भूतेश्वर मंदिर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पर योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक नीरज अग्रवाल व मोहित गर्ग, चंद्रभूषण मित्तल, विकास ग्रोवर, कपिल अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, कुलदीप चौधरी, चित्रा मित्तल, सोनिया अग्रवाल मौजूद रहीं। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा नगर के राजेबाबू रोड स्थित ऑनेस्ट क्लब के भवन पर योग दिवस मनाया गया। इस दौरान डॉ. वीरेंद्र गर्ग, सचिव धर्मेंद्र शर्मा, सुबोध चंद्र शर्मा, देवेंद्र कुमार एडवोकेट, डॉ. हरजिंदर सिंह और विपिन भारद्वाज मौजूद रहे। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने योग दिवस पर शिविर का आयोजन किया। योग गुरु रमन शर्मा द्वारा योग कराया। मौके पर पंकज अग्रवाल, संजय गोयल, परवेज अंसारी, डा. शशिकांत, डा. हरेंद्र सिंह, आकाश अग्रवाल मौजूद रहे। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण द्वारा गंगानगर आवासीय योजना स्थित ग्रीन बेल्ट में डागुर योगा एवं आयुर्वेदिक फाउंडेशन के तहत योग दिवस पर योग शिविर लगाया। योग शिविर में बीडीए उपाध्यक्ष निशा अनंत, सचिव संतोष कुमार समेत बीडीए के अधिकारी, अभियंता और कर्मचारी मौजूद रहे।

योग दिवस के अवसर पर चार्टर्ड एकाउंटेंट्स बुलंदशहर शाखा ने गायत्री संस्कार पीठ पर संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पतंजलि समिति, गायत्री परिवार, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के परिवार के सदस्यों के साथ आम जनता ने सहभागिता की । कार्यक्रम मे सीए अवकाश शर्मा, मुकुल शर्मा, अंशित अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, अरुण गुप्ता, आरके शर्मा, संजय त्यागी मौजूद रहे। वैभव गर्ल्स कालेज ऑफ एजुकेशन में चेयरपर्सन डा. चमन लाल शर्मा के नेतृत्व में योग कराया गया। मौके पर प्राचार्या डा. शुभा शर्मा, मिथिलेश, प्रतीक शर्मा, गुंजन शर्मा, प्रियंका शर्मा मौजूद रहीं। छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रबंधक मुकेश अग्रवाल तथा योगाचार्य राम अवतार बंसल व चमन सिंह ने विद्यार्थियों को योग कराया। आईपी पीजी कालेज द्वितीय परिसर में प्राचार्य डॉ. टीएन मिश्रा ने योग के महत्व को बताया। शारीरिक शिक्षा के शिक्षक प्रवेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों को योग का प्रशिक्षण दिया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डीएलएड प्रशिक्षुओं को योग प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह व जिलेश कुमार ने योग कराया। सेन्ट मोमिना ग्रुप ऑफ स्कूल्स की सभी शाखाओं में विश्व योग दिवस के अवसर पर योग पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए। योग शिक्षक आजाद सिंह, अंकित प्रताप सिंह व शीला लोधी ने बच्चों को योग कराया। नगर की सैनी धर्मशाला में विवेक कुमार सैनी ने योग कराए। मौके पर कार्तिक सैनी, ध्रुव शर्मा, मनीष सैनी, चंद्रेश सैनी, सतीश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed