{"_id":"5862b8a04f1c1b5115eeaf96","slug":"work-on-the-road-the-city-seems-to-be-jammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर काम, शहर हो रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर काम, शहर हो रहा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 28 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका द्वारा कालाआम चौराहे और कचहरी रोड पर कराए जा रहे नाला निर्माण के चलते शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग गए है। ट्रैफिक सुचारु रखने के लिए पुलिस ने कई रूट डायवर्ट किए। कालाआम चौराहा और कचहरी रोड पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाकर स्थिति संभाली गई। इसके बावजूद दिनभर शहर के कई मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही।
नगर के कालाआम चौराहे से कचहरी रोड और लल्ला बाबू चौराहे के पास नाला निर्माण का काम चल रहा है। नाला निर्माण के कारण आधी सड़क पर मलबा आदि पड़ा होने के कारण यातायात प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
कालाआम चौराहे से लल्ला बाबू रोड, कचहरी रोड, जिला अस्पताल रोड, डिप्टी गंज रोड, भूड़ रोड, डीएम रोड आदि मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सबसे ज्यादा परेशानी भूड़ रोड पर हुई। कालाआम चौराहे से भूड़ रोड पर एक तरफ पूरी सड़क खोद दी गई है।
विज्ञापन
यहां पानी की पाइप लाइन फटने से मरम्मत का काम चल रहा है। शहर में चल रहे इन कामों के कारण राहगीरों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। ट्रैफिक सुचारु रखने के लिए पुलिस ने स्थिति संभालते हुए रूट डायवर्ट कर दिए। भूड़ चौराहे से अंदर आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। इसके अलावा छोटे वाहनों को यमुनापुरम से चांदपुर रोड होते हुए शहर में प्रवेश दिया गया।