फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   women sucide case

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर विवाहिता ने की थी खुदकुशी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
women sucide case
ब्लैकमेलिंग से तंग आकर विवाहिता ने की थी खुदकुशी
विज्ञापन

चोला। 21 जुलाई को घर में फंदे से लटकी मिली विवाहिता की मौत की वजह ब्लैकमेलिंग थी। ऐसा आरोप मृतका के भाई ने लगाया है। उसने गांव के ही एक युवक पर उसकी बहन के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देेकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी व उसके परिवार के लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना जहांगीरपुर के गांव निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि 17 जून 2012 में उसकी बहन की शादी चोला चौकी क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। उसके बहनोई ने कई बार घर से रुपये गायब होने के बारे में बताया। पिछले आठ माह में 50 हजार रुपये गायब हो चुके हैं। बहन से पूछने पर वह रोने लगती थी। जानकारी करने पर पता चला कि उसकी बहन ने 50 हजार रुपये गांव निवासी युवक को दिए थे। 21 जुलाई को उसकी बहन को युवक ने फोन कर जंगल में बुलाया। दोपहर के समय व गांव की दो महिलाओं के साथ गांव के ही युवक के खेत में धान लगाने के लिए जा रही थी। रास्ते में आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की। बचाने का प्रयास करने पर साथ जा रही महिलाओं को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में महिलाओं ने उन्हें बताया कि वह कह रहा था कि उसने तेरे साथ किए दुष्कर्म का वीडियो बना रखा है। बात नहीं मानने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा था। इससे उसकी बहन काफी परेशान थी। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर बहन ने 21 जुलाई को खेत से लौटने के बाद घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी युवक का उसका परिवार के लोग भी उसके इस कृत्य में साथ देते थे। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed